जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे म्यांमार राष्ट्रपति, राजस्थान सरकार ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग सोमवार को अपने विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। रूस की यात्रा के दौरान विमान में ईंधन भरवाने के लिए उनका जयपुर में कुछ समय ठहराव हुआ। राजस्थान सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

  • म्यांमार राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग जयपुर पहुंचे।
  • जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान सरकार ने किया स्वागत।
  • म्यांमार राष्ट्रपति रूस जाते समय जयपुर में कुछ देर रुके।

Myanmar President arrives at Jaipur Airport : म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग सोमवार को अपने विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। रूस की यात्रा के दौरान विमान में ईंधन भरवाने के लिए उनका जयपुर में कुछ समय का ठहराव रहा। इस दौरान राजस्थान सरकार की ओर से उनका औपचारिक और आत्मीय स्वागत किया गया।

जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे म्यांमार राष्ट्रपति, राजस्थान सरकार ने किया स्वागत
Image Source : Via Dipr

राष्ट्रपति के जयपुर पहुंचने पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर राज्य सरकार और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें ; दुनिया को जोड़ने की सोच से भारत बनेगा विश्व गुरु : दिया कुमारी

म्यांमार के राष्ट्रपति का विमान जयपुर एयरपोर्ट पर फ्यूलिंग के लिए रुका था। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे अपनी रूस यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए। जयपुर में उनका ठहराव यात्रा के दौरान अल्प अवधि का रहा।

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत, प्रधान सचिव नवीन जैन और अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें ; बीकानेर हाउस में सजा राजस्थान, तीजोत्सव में उमड़ी भीड़

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट पर आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई थीं। राज्य सरकार की ओर से प्रोटोकॉल के तहत स्वागत की औपचारिकताएं पूरी की गईं और इसके बाद म्यांमार के राष्ट्रपति अपने विशेष विमान से आगे की यात्रा पर रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button