N’Dance Carnival में बच्चों ने बिखेरा नृत्य का रंग
जयपुर में आयोजित N’Dance Carnival में विभिन्न स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने नृत्य की अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। शास्त्रीय, सेमी-क्लासिकल, लोक और फ्रीस्टाइल प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अलग-अलग आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने नृत्य के साथ ताल, लय, भाव-भंगिमा और मंच पर अपने आत्मविश्वास का भी शानदार प्रदर्शन किया।
- N’Dance Carnival में बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
- समूह नृत्य में जमना विद्यापीठ और रावत पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा।
- सोलो डांस में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने जीते पुरस्कार।
मंच पर दिखी बच्चों की प्रतिभा
N’Dance Carnival Showcases Young Dance Talent: कार्यक्रम के दौरान जैसे ही बच्चों ने मंच संभाला, उनकी प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत कर दिया। किसी ने शास्त्रीय नृत्य के जरिए भारतीय परंपरा की झलक दिखाई तो किसी ने लोक और फ्रीस्टाइल अंदाज में दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया और आयु वर्ग के अनुसार कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन Nrityashaily Dance Academy के संस्थापक एवं निदेशक नवीन अनोरिया के निर्देशन में हुआ। चोमू की मैनेजमेंट हेड नेहा शर्मा ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम में श्री शांति कुमार पेरिवाल विशेष अतिथि रहे। मैक्स सर, देव सर, रंजू मैम, किशन कुमार सैनी और सरिता गजराज मैम अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अंतिम निर्णायक मंडल में विकास सक्सेना और शालिनी गोस्वामी शामिल रहे।
ग्रुप डांस में स्कूलों ने मारी बाजी
कक्षा 4 से 7 के शास्त्रीय, सेमी-क्लासिकल एवं लोक वर्ग में जमना विद्यापीठ स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। रावत पब्लिक स्कूल दूसरे और MPS स्कूल, कालवाड़ तीसरे स्थान पर रहा। इसी आयु वर्ग के फ्रीस्टाइल वर्ग में रावत पब्लिक स्कूल विजेता रहा। जमना विद्यापीठ स्कूल को दूसरा और रॉयल इंटरनेशनल स्कूल को तीसरा स्थान मिला।कक्षा 8 से 12 के शास्त्रीय, सेमी-क्लासिकल एवं लोक वर्ग में भी जमना विद्यापीठ स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। रावत पब्लिक स्कूल दूसरे और VKV उदयपुर तीसरे स्थान पर रहा। फ्रीस्टाइल वर्ग में रावत पब्लिक स्कूल प्रथम, रॉयल इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और द स्टडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़ी उदयपुर तृतीय रहा।
सोलो डांस में भी बच्चों ने छोड़ी छाप
एकल नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी कला से प्रभावित किया। कक्षा 1 से 2 वर्ग में भाव्या ललवानी (MPS International School) प्रथम, प्रिया स्वर्णकार (Rawat Public School) द्वितीय और अथर्व शर्मा (NK Public School) तृतीय रहे। कक्षा 3 से 4 में काव्या ललवानी (MPS International School) ने पहला स्थान हासिल किया। इवाना अजमानी (Jayshree Periwal Global School) दूसरे और खुशनाश गोयल (L’il Champs International School) तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 5 से 6 वर्ग में हिमांशु तेहलवानी (Golden Era Academy) प्रथम, वानिका नेभनानी (Narayana E-Techno School) द्वितीय और प्रिशा शर्मा (Rawat Public School) तृतीय रहीं। कक्षा 7 से 8 वर्ग में नजर शर्मा (NK Public School, राजावास) ने पहला, विनिता सैनी (NK Public School) ने दूसरा और युग (Takshashila School) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 10 में उत्कर्ष बनर्जी (Jayshree Periwal High School) प्रथम रहे। विकास (Mahesh Public School) ने दूसरा और सोम्या साक्षी शर्मा (Mahesh Public School) ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 11 से 12 वर्ग में रुद्राक्षी माहेरिया (Rawat Public School) प्रथम, मानसी सैनी (MKB Senior Secondary School) द्वितीय और हंसिका (MKB Senior Secondary School) तृतीय रहीं।
यह भी पढ़ें:पायलट का भाजपा पर हमला, बोले-जनता बदलाव चाहती है
भारतीय नृत्य संस्कृति से जुड़ने का मंच
समापन के दौरान विजेता टीमों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा सामने रखने के साथ भारतीय नृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर देती हैं। आयोजन को सफल बनाने में Frem Rang, सविता कुमावत, सुरेंद्र कुमावत, संदीप कुमावत और नरेंद्र कुमावत का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में लोविशा नेभनानी, आशु सिंह, केवल राजपूत, एकता मैम और प्रेरणा मूलचंदानी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया।



