राजस्थान स्टील चैंबर को मिली नई टीम, शांतिपूर्ण चुनाव में चुनी गई कार्यकारिणी
जयपुर में राजस्थान स्टील चैंबर के चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुए। चुनाव के बाद नई नौ सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सीताराम अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, स्टील उद्योग से जुड़े व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
- राजस्थान स्टील चैंबर के चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
- नई कार्यकारिणी में सीताराम अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
- स्टील चैंबर ने व्यापारियों के हितों और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Rajasthan Steel Chamber gets a new team : जयपुर में राजस्थान स्टील चैंबर के चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के बाद संगठन की नई नौ सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जो आगामी कार्यकाल में स्टील व्यापार और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर नेतृत्व करेगी।
यह भी पढ़ें ; मेलबर्न में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज का किया जिक्र
निर्वाचन अधिकारियों अरुण अग्रवाल और जगदीश सोमानी की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। चुनाव के सफल आयोजन पर सदस्यों ने निर्वाचन अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नई कार्यकारिणी में सीताराम अग्रवाल (मंगला सरिया) को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, बी.एल. गुप्ता और सुरेश उपाध्याय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अरुण जैन (प्रीमियर बार्स) संयुक्त सचिव, सुदेश शर्मा (पृथ्वी स्टील रोलिंग मिल) मुख्य सचिव, आशीष गुप्ता संयुक्त सचिव तथा रवि कानूनगो को कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टील व्यापार और उद्योग से जुड़े सदस्यों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।
यह भी पढ़ें ; ‘आरोहण’ में देवनानी का युवाओं को संदेश, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



