NIF जोधपुर में फ्रेशर्स पार्टी, ‘कोचेला × मर्डर मिस्ट्री’ ने जमाया रंग
जोधपुर के NIF Global में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए खास फ्रेशर्स पार्टी आयोजित हुई। ‘कोचेला × मर्डर मिस्ट्री’ थीम ने समारोह को ग्लैमर, संगीत और रहस्य का अनोखा अंदाज दिया। रंगारंग प्रस्तुतियों, खेलों और हास्य नाटक के बीच विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम के अंत में डीजे की धुनों पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके और यादगार पलों को साझा किया।
- NIF जोधपुर में नए विद्यार्थियों के लिए खास फ्रेशर्स पार्टी हुई।
- कोचेला × मर्डर मिस्ट्री थीम में ग्लैमर और सस्पेंस का दिखा संगम।
- फ्रेशर्स पार्टी में Aarchie बनीं मिस फ्रेशर, विद्यार्थियों ने डीजे पर किया डांस।
Freshers’ Party at NIF Jodhpur : NIF Global Jodhpur में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन उत्साह और मनोरंजन के बीच किया गया। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘कोचेला × मर्डर मिस्ट्री’ रखी गई, जिसने पूरे समारोह को कुछ अलग और रोमांचक अंदाज दिया।

कोचेला की फेस्टिवल वाइब्स, संगीत और ग्लैमरस माहौल के साथ मर्डर मिस्ट्री के सस्पेंस और जासूसी अंदाज को जोड़ा गया था। थीम के अनुरूप विद्यार्थियों ने आकर्षक आउटफिट्स में हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
यह भी पढ़ें ; सिंगापुर में गूंजा जयपुर के स्वाद का जायका
कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर विद्यार्थियों द्वारा नए छात्र-छात्राओं के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। फैकल्टी सदस्यों ने भी नवागंतुकों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें रचनात्मक क्षेत्र में बेहतर अवसर तलाशने तथा अपने हुनर को लगातार निखारने के लिए प्रेरित किया।
फ्रेशर्स पार्टी में मनोरंजक खेलों, रंगारंग प्रस्तुतियों और थीम आधारित गतिविधियों ने माहौल को जीवंत बनाए रखा। विद्यार्थियों ने अलग-अलग एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह का एक खास आकर्षण सीनियर्स की ओर से पेश किया गया हास्य नाटक रहा, जिसे देखकर विद्यार्थियों और शिक्षकों की हंसी नहीं रुकी।
प्रतियोगिताओं में Aarchie को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। वहीं Dasrath ने बेस्ट मेल थीम आउटफिट और Jahnvi Abani ने बेस्ट फीमेल थीम आउटफिट का पुरस्कार अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें ; राजस्थान-जापान साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार
पुरस्कार वितरण के बाद पार्टी का माहौल और भी रंगीन हो गया। डीजे की धुनों पर विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया और अपने नए दोस्तों के साथ यादगार पल बिताए। कार्यक्रम के समापन पर फैकल्टी सदस्यों ने सभी नवागंतुकों को उनके कॉलेज सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।



