लोकसभा अध्यक्ष ने बढ़ाया मदद का हाथ, पांच परिवारों को मिली 5-5 लाख की सहायता

कोटा में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मृतक प्रसूताओं के पांच परिवारों को जनसहयोग से जुटाई गई पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और भरोसा दिलाया कि बच्चों की देखभाल, शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पांच परिवारों को 5-5 लाख रुपये के चेक सौंपे।
  • आर्थिक सहायता जनसहयोग से जुटाई गई राशि से उपलब्ध कराई गई।
  • मृतक प्रसूताओं के परिवारों को बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए सहयोग का भरोसा।

Lok Sabha Speaker extends a helping hand : कोटा सर्किट हाउस में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मृतक प्रसूताओं के पांच परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने परिजनों से आत्मीय बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

लोकसभा अध्यक्ष ने बढ़ाया मदद का हाथ, पांच परिवारों को मिली 5-5 लाख की सहायता
Image Source : Via Dipr

ओम बिरला ने कहा कि इस सहायता का उद्देश्य केवल आर्थिक संबल देना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को सामाजिक और मानसिक सहारा भी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से जुटाई गई राशि के माध्यम से परिवारों को राहत देने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें ; गांधीनगर रेलवे स्टेशन का बदलेगा चेहरा, 211 करोड़ का प्रोजेक्ट अंतिम चरण में

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मृतक महिलाओं के छोटे बच्चों के पालन-पोषण, बेहतर शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए समाज और प्रशासन मिलकर सहयोग करेगा। साथ ही पात्र परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान पायल के पति पवन मालवी, ज्योति वर्मा के पति रवि नायक, पिंकी के पति चंद्र प्रकाश, शिरिन के पति मोहम्मद आशु और प्रिया महावर के पति रोहित महावर को सहायता राशि के चेक सौंपे गए।

यह भी पढ़ें ; केकड़ी को 880 करोड़ की सौगात, सीएम ने विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

इस पहल के लिए जनसहयोग से राशि एकत्र की गई। एएसआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गोयल प्रोटीन्स लिमिटेड, एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड, सीएफसीएल लिमिटेड और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने प्रत्येक परिवार के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button