पन्नाधाय योजना में सप्लाई पर सख्ती, कम आपूर्ति वाले जिलों पर फोकस

राजस्थान में पन्नाधाय बाल गोपाल योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दूध पाउडर की आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कम आपूर्ति वाले जिलों पर ध्यान देने, डिस्पैच और डिलीवरी के बीच देरी रोकने तथा विद्यालयों तक वितरण सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों से प्रगति की निगरानी और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।

  • पन्नाधाय बाल गोपाल योजना में सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा
  • कम आपूर्ति वाले जिलों पर रहेगा विशेष फोकस
  • दूध पाउडर की समयबद्ध डिलीवरी के निर्देश

Stricter controls on supplies under the Panna Dhai Yojana : पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत विद्यालयों में दूध पाउडर की आपूर्ति को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को व्यवस्था और तेज करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने जिलेवार प्रगति की जानकारी ली और जहां आपूर्ति कम है, वहां तत्काल सुधार पर जोर दिया।

पन्नाधाय योजना में सप्लाई पर सख्ती, कम आपूर्ति वाले जिलों पर फोकस
Image Source : Via Dipr

मुख्य सचिव ने कहा कि दूध पाउडर के डिस्पैच और विद्यालयों तक पहुंचने के बीच अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पूरी आपूर्ति श्रृंखला पर लगातार नजर रखने और किसी भी स्तर पर आने वाली परेशानी को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को योजना का लाभ नियमित रूप से मिल सके।

यह भी पढ़ें ; ओडिशा की विरासत देख अभिभूत हुए पत्रकार

बैठक में कम आपूर्ति वाले जिलों की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। वी. श्रीनिवास ने ऐसे जिलों में संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के सुचारु संचालन के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें।

यह भी पढ़ें ; अजमेर में 36 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव, पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीताराम भाले तथा आरसीडीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button