PM-RKVY पर मंथन, बजट खर्च की डेडलाइन तय
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना यानी PM-RKVY की राजस्थान में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजना के सभी कंपोनेंट का प्रभावी क्रियान्वयन और लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से आवंटित बजट का समय पर उपयोग करने और लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कर किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा।
- PM-RKVY के सभी कंपोनेंट की प्रगति की समीक्षा हुई।
- बजट का समयबद्ध उपयोग करने के अधिकारियों को निर्देश।
- लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कर किसानों तक लाभ पहुंचाने पर जोर।
Deadline set for budget expenditure : राजस्थान में किसानों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने के लिए सरकार ने पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को शासन सचिवालय में हुई बैठक में योजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।

बैठक में योजना के अलग-अलग कंपोनेंट के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अब तक की प्रगति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के काम केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका प्रभाव जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए।
यह भी पढ़ें ; ग्रामीण युवाओं को रोजगार पर जोर, उद्योगों से जुड़ेंगे तकनीकी संस्थान
उन्होंने संबंधित विभागों को सभी कंपोनेंट का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जहां भी किसी स्तर पर दिक्कत सामने आए, उसका समय रहते समाधान करने पर जोर दिया।
समय पर खर्च हो योजना का बजट
कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल ने योजना के लिए निर्धारित बजट के समयबद्ध उपयोग को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट का समय पर उपयोग होने से स्वीकृत कार्यों को गति मिलेगी और किसानों को योजनाओं का लाभ भी निर्धारित समय में उपलब्ध कराया जा सकेगा।
बैठक में योजना से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को ऐसे मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए, ताकि लंबित प्रक्रिया के कारण योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी न हो।
आपसी समन्वय से दूर होंगी अड़चनें
अधिकारियों से कहा गया कि PM-RKVY के कार्यों को आगे बढ़ाने में यदि किसी स्तर पर तकनीकी, प्रशासनिक या समन्वय से जुड़ी बाधा आती है तो संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ उसका समाधान करें। मुख्य सचिव ने योजना की प्रगति पर लगातार नजर रखने और काम में तेजी बनाए रखने को कहा।
यह भी पढ़ें ; जयपुर निगम चुनाव में कल वोटिंग, 24.33 लाख मतदाता
सरकार का फोकस योजना के तहत उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने के साथ किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर है। बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने और निर्धारित समयसीमा में लक्ष्यों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।



