पोप से मुलाकात बनी मुख्य सचिव की रोम यात्रा की खास याद
राजस्थान और भारत के विकास के लिए पोप लियो XIV ने दी शुभकामनाएं; IIAS प्रतिनिधिमंडल की रोम यात्रा में तकनीक, सुशासन और मानवता की सेवा पर रहा विशेष जोर। वेटिकन में हुई मुलाकात ने लोक प्रशासन को मानवीय मूल्यों और शांति से जोड़ने के प्रयासों को नई दिशा और भावनात्मक महत्व दिया।
- पोप लियो XIV से मुलाकात रही रोम यात्रा का प्रमुख आकर्षण
- IIAS ने तकनीक और सुशासन को मानवता की सेवा से जोड़ने पर दिया जोर
- राजस्थान और भारत की प्रगति के लिए पोप ने दी शुभकामनाएं
Pope’s Vatican Meet Marks CS Rome Visit : मानवता की सेवा को केंद्र में रखकर तकनीक और सुशासन के बेहतर इस्तेमाल की दिशा में आगे बढ़ने के संदेश के साथ मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष श्री वी. श्रीनिवास की रोम यात्रा संपन्न हुई। यात्रा के दौरान वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से हुई मुलाकात सबसे खास और यादगार अवसर रही।

वेटिकन में हुई इस विशेष मुलाकात के दौरान श्री श्रीनिवास ने IIAS प्रतिनिधिमंडल की ओर से पोप लियो XIV को स्मृति-चिह्न भेंट किया। उन्होंने इस मुलाकात और पोप के आशीर्वाद के लिए सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : महाकाल मंदिर ने रचा नया रिकॉर्ड, सावन में 14.22 करोड़ की कमाई
रोम यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू ‘Magnifica Humanitas’ के वैश्विक मानवीय प्रयास से IIAS की सहभागिता भी रहा। इसके माध्यम से लोक प्रशासन और आधुनिक तकनीक को केवल प्रशासनिक दक्षता तक सीमित न रखते हुए मानवीय संवेदनाओं, शांति और जनकल्याण से जोड़ने की सोच सामने आई।
इस अवसर पर पोप लियो XIV ने राजस्थान और भारत के विकास एवं प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके आशीर्वाद ने यात्रा के औपचारिक कार्यक्रम के बीच एक आत्मीय और यादगार क्षण जोड़ दिया।
यात्रा के दौरान उभरकर सामने आया संदेश यही रहा कि तकनीक और सुशासन का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज और मानवता के व्यापक हित में पहुंचे। IIAS की पहल इसी सोच को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



