मेयो एलुमनाई जयपुर को मिला नया अध्यक्ष, पृथ्वी सिंह कानोता को मिली जिम्मेदारी

जयपुर में आयोजित मेयो एलुमनाई एसोसिएशन के गैट-टुगेदर के दौरान पूर्व छात्रों ने पुरानी यादें ताजा करते हुए आपसी संवाद और मेल-मिलाप का आनंद लिया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से पृथ्वी सिंह कानोता को जयपुर चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि पूर्व अध्यक्ष जगदीप सिंह नई कार्यकारिणी के संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन देंगे।

  • पृथ्वी सिंह कानोता बने मेयो एलुमनाई जयपुर चैप्टर के नए अध्यक्ष।
  • मेयो एलुमनाई गैट-टुगेदर में पूर्व छात्रों ने साझा कीं पुरानी यादें।
  • जयपुर चैप्टर की नई टीम के गठन की जिम्मेदारी अध्यक्ष को सौंपी गई।

Mayo Alumni Jaipur gets a new president : जयपुर में मेयो एलुमनाई एसोसिएशन के सदस्यों का एक आत्मीय मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहां वर्षों बाद मिले पूर्व छात्रों ने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। शहर के रेस्टोरेंट ‘नूबा’ में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने आपसी बातचीत, अनुभवों के आदान-प्रदान और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें ; वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी

इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जयपुर चैप्टर के नए नेतृत्व का भी चयन किया गया। सर्वसम्मति से पृथ्वी सिंह कानोता को मेयो एलुमनाई एसोसिएशन, जयपुर चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में उन्हें नई कार्यकारिणी गठित करने और अपनी टीम के सदस्यों के चयन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई, ताकि एलुमनाई गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जा सके।

कार्यक्रम में यह भी तय किया गया कि जयपुर चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष जगदीप सिंह आगे संरक्षक (पैट्रन) की भूमिका निभाएंगे। वे अपने अनुभव और मार्गदर्शन से नई टीम का सहयोग करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें ; NFSU जयपुर को लेकर बड़ा निर्देश, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

गैट-टुगेदर के दौरान मौजूद पूर्व छात्रों ने छात्र जीवन से जुड़ी कई यादगार घटनाओं को साझा किया। पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता, अपनापन और पुराने साथियों से मिलने की खुशी साफ दिखाई दी।

Related Articles

Back to top button