सार्वजनिक निवेश पर अहम चर्चा
जयपुर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से आईएमएफ-एसएआरटीटीएसी के निदेशक हेराल्ड फिंगर ने मुलाकात की। बैठक में सार्वजनिक निवेश प्रबंधन, निवेश की दक्षता, जीएसटी सुधार, एसएनए-स्पर्श व्यवस्था और राज्य कोषागार के डिजिटलीकरण सहित वित्तीय प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास: हेराल्ड फिंगर से शिष्टाचार भेंट।
- सार्वजनिक निवेश: निवेश प्रबंधन और दक्षता बढ़ाने पर चर्चा।
- कोषागार डिजिटलीकरण: वित्तीय व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाने पर जोर।
Public Investment Discussed in Jaipur Meeting : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से सोमवार को आईएमएफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता केंद्र (एसएआरटीटीएसी) के निदेशक हेराल्ड फिंगर ने शिष्टाचार मुलाकात की।
बैठक में राज्य में सार्वजनिक निवेश की योजना और क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाने तथा निवेश से बेहतर परिणाम हासिल करने के तरीकों पर विचार-विमर्श हुआ। सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और तकनीक के उपयोग को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें : नेपाल के तीन हाईवे होंगे बेहतर
इस दौरान जीएसटी सुधारों, एसएनए-स्पर्श व्यवस्था और राज्य कोषागार के डिजिटलीकरण से जुड़े विषय भी चर्चा के केंद्र में रहे। दोनों पक्षों ने वित्तीय प्रक्रियाओं को अधिक सुगम और दक्ष बनाने की संभावनाओं पर विचार साझा किए।
बैठक में विशेष शासन सचिव, वित्त (बजट) शिवांगी स्वर्णकार और एसएआरटीटीएसी के रेजिडेंट पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट एडवाइजर स्टीफन टर्नबुल भी मौजूद रहे।



