बारिश में भी नहीं थमी MTB साइकिलिस्टों की रफ्तार

जयपुर के नींदड़-बैनाड़ फॉरेस्ट में आयोजित MTB साइकिलिंग स्टेट सिलेक्शन ट्रायल में खिलाड़ियों ने बारिश के बीच भी हिम्मत नहीं छोड़ी। करीब 16 किलोमीटर के कठिन ट्रैक पर साइकिलिस्टों ने रफ्तार, संतुलन, फिटनेस और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पांच वर्गों में चुने गए खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

  • बारिश के बीच भी MTB साइकिलिस्टों ने दिखाई जबरदस्त रफ्तार
  • 16 किलोमीटर के कठिन ट्रैक पर हुआ स्टेट सिलेक्शन ट्रायल
  • पांच वर्गों में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दमखम

The pace of the MTB cyclists did not slow down even in the rain : नींदड़-बैनाड़ फॉरेस्ट, सीकर रोड स्थित चुनौतीपूर्ण MTB ट्रैक पर आयोजित स्टेट सिलेक्शन ट्रायल में युवा साइकिलिस्टों ने अपने जज्बे और खेल कौशल से सभी का ध्यान खींचा। राजस्थान साइकिलिंग के तत्वावधान में हुए इस ट्रायल में खिलाड़ियों ने रफ्तार के साथ तकनीकी दक्षता, संतुलन, फिटनेस और सहनशक्ति की भी कड़ी परीक्षा दी।

बारिश में भी नहीं थमी MTB साइकिलिस्टों की रफ्तार
Image Source : Via Dainik Jaltedeep

करीब 16 किलोमीटर लंबे उबड़-खाबड़ ट्रैक पर मुकाबला शुरू होने के बाद मौसम ने भी खिलाड़ियों की परीक्षा ली। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे ट्रैक और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया। इसके बावजूद साइकिलिस्टों ने हिम्मत नहीं छोड़ी और बारिश के बीच पूरी ताकत से अपनी रेस जारी रखी। कई खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद फिनिश लाइन तक पहुंचकर अपनी खेल भावना का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें ; गोवंश पर लंपी का खतरा : सरकार का एक्शन प्लान तैयार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए सख्त निर्देश

प्रतियोगिता के संयोजक अरुण जोशी के अनुसार, अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद पांच प्रमुख वर्गों में प्रतिभाओं का चयन किया गया। अब चयनित साइकिलिस्ट राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समापन समारोह की अध्यक्षता 88 आरएएफ, लालावास, जयपुर के कमांडेंट अशोक कुमार ने की। खिलाड़ियों के प्रति उनका उत्साहवर्धन कार्यक्रम का खास हिस्सा रहा। समारोह में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जबकि लायंस क्लब जयपुर फ्रेंड्स की फर्स्ट लेडी निक्की शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।

राजस्थान साइकिलिंग की चेयरपर्सन सारिका चौधरी ने कहा कि प्रदेश की MTB प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच देने के उद्देश्य से यह चयन ट्रायल आयोजित किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए चयनित साइकिलिस्टों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें ; अजमेर में 36 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि धर्मेंद्र लांबा और प्रवीण कुमार के साथ राजस्थान साइकिलिंग के योगेश जांगिड़, राकेश कुमार और उमा चौधरी की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button