हरियालो राजस्थान ने रचा नया रिकॉर्ड, समय से पहले पूरे हुए 10 करोड़ पौधे

राजस्थान ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वर्ष 2026-27 के लिए तय 10 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे प्रदेशवासियों की सक्रिय जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने लोगों से अधिक पौधे लगाने के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की है।

  • हरियालो राजस्थान अभियान में 10 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपलब्धि पर दी बधाई
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाने की अपील

Hariyalo Rajasthan sets a new record : राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ प्रदेश ने हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें ; मोती डूंगरी पहुंचे CM भजनलाल, गणेश शोभायात्रा को दिखाई हरी झंडी

10 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह केवल पौधे लगाने का आंकड़ा नहीं है, बल्कि पर्यावरण को लेकर राजस्थान के लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी और भागीदारी का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने पौधरोपण को भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ते हुए लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। राजस्थान में हरियालो राजस्थान अभियान के जरिए इसी भावना को बड़े जनअभियान का रूप दिया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 10 करोड़ पौधों का रोपण प्रदेश की प्रकृति के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अभियान में आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयास आने वाले समय में राजस्थान को अधिक हरा-भरा बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ उसकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी समाज की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ के संकल्प को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें ; राजस्थान के 10 जिलों में लम्पी वायरस की दस्तक, घर-घर पहुंचकर जांच रही टीम

सरकार के प्रयासों के साथ आमजन की भागीदारी ने हरियालो राजस्थान अभियान को व्यापक स्वरूप दिया है। 10 करोड़ पौधों का लक्ष्य समय से पहले पूरा होना इसी जनभागीदारी का परिणाम माना जा रहा है। अब जरूरत इस बात की है कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल हो, ताकि आज लगाए गए ये पौधे आने वाले वर्षों में राजस्थान के हरित भविष्य की मजबूत पहचान बन सकें।

Related Articles

Back to top button