निकाय चुनाव के बीच राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने 6 आईएएस और 7 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तीन एपीओ चल रहे आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इसके साथ ही एक आरएएस अधिकारी का पहले जारी तबादला आदेश भी निरस्त कर दिया गया है।

  • निकाय चुनाव: आचार संहिता के बीच प्रशासनिक तबादले
  • 6 आईएएस: अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
  • 7 आरएएस: कई अधिकारियों की नई जगह नियुक्ति

Rajasthan Administrative Reshuffle Amid Local Body Poll Code: जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार की ओर से 6 आईएएस और 7 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। तबादला सूची में तीन ऐसे आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं, जो फिलहाल एपीओ चल रहे थे। उन्हें नई जिम्मेदारियां देकर प्रशासनिक भूमिका में वापस लाया गया है।

प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला

उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला कर उन्हें आयुक्त, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एपीओ चल रहे खजान सिंह को उदयपुर का नया संभागीय आयुक्त बनाया गया है।

एपीओ चल रहे एच. गुईटे को ओएसडी, एचसीएम रीपा जयपुर के पद पर लगाया गया है। अविचल चतुर्वेदी को आयुक्त खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सोहनलाल को अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्यिक कर के पद से हटाकर कृषि विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। ब्यावर एसडीएम दिव्यांश सिंह को शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

आरएएस अधिकारियों की भी नई पोस्टिंग

राज्य सरकार ने 7 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही एक पुराने तबादला आदेश को रद्द किया गया है। सुशील कुमार सैनी का सहायक कलेक्टर सीकर से एसडीओ नोहर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।

राजलक्ष्मी गहलोत को एडीएम चित्तौड़गढ़ से एडीएम भू-अवाप्ति चित्तौड़गढ़ लगाया गया है। जगत राजेश्वर को उपसचिव कृषि विभाग से उपसचिव महिला आयोग जयपुर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:समीक्षा भटनागर बोलीं- किरदार को जस्टिफाई करना एक्टर की जिम्मेदारी

जयपाल सिंह राठौड़ को अजमेर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त के पद से हटाकर एसडीओ ब्यावर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्तिकेय मीणा को डीएसओ कोटा से एसडीओ अकलेरा नियुक्त किया गया है।

कई एसडीओ पदों पर भी बदलाव

पूजा मीणा को भू-अवाप्ति अधिकारी, ईआरसीपी प्रोजेक्ट, जल संसाधन विभाग अलवर से हटाकर एसडीओ भवानी मंडी बनाया गया है। सुनीता यादव-3 को राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी जयपुर में कार्यकारी निदेशक, परिवेदना निस्तारण के पद से हटाकर एसडीओ नोहर, हनुमानगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं बनवारी लाल बैरवा को एसडीओ अकलेरा से हटाकर सहायक कलेक्टर भादरा के पद पर नियुक्त किया गया है।

निकाय चुनाव की आचार संहिता के दौरान हुए इस फेरबदल से कई जिलों और विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदली हैं। नई पोस्टिंग के बाद संबंधित अधिकारियों के स्तर पर कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button