21 IAS अधिकारियों को जिम्मेदारी: राजस्थान में निवेश और व्यापार के नए अवसर तलाशेंगे
राजस्थान सरकार ने निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 21 IAS अधिकारियों को विभिन्न राज्यों और विदेशी देशों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। ये अधिकारी निवेशकों से संपर्क बढ़ाने, प्रवासी राजस्थानियों (NRRs) को प्रदेश से जोड़ने और कारोबारी अवसर तलाशने पर काम करेंगे। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में नया आदेश जारी कर पहले के आदेशों को अधिक्रमित किया है।
- विदेशों में राजस्थान का समन्वय: सिंगापुर, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान समेत कई देशों में संपर्क मजबूत करेंगे।
- प्रवासी राजस्थानियों पर फोकस: NRRs और दूसरे राज्यों में तैनात राजस्थान के अधिकारियों के साथ तालमेल बढ़ाएंगे।
Rajasthan Assigns 21 IAS Officers for Global Coordination : राजस्थान में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने और प्रदेश को कारोबार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम कदम उठाया है। सरकार ने 21 IAS अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों और विदेशों में राजस्थान की ओर से समन्वय की जिम्मेदारी दी है। इसका मकसद निवेशकों तक पहुंच बनाना और प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को गति देना है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों को घरेलू एवं प्रवासी राजस्थानी मामलों के विभाग (DORA) के निर्देशों के अनुसार काम करना होगा। संबंधित अधिकारी अपने आवंटित राज्यों और देशों में निवेश के अवसर तलाशने के साथ प्रवासी राजस्थानियों और अन्य राज्यों में कार्यरत राजस्थान के अधिकारियों से संपर्क बनाए रखेंगे। इस आदेश के साथ पहले जारी निर्देशों को अधिक्रमित कर नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
यह भी पढे : जयपुर में जुटेंगे 2,000 से ज्यादा फेफड़ों के विशेषज्ञ, प्रदूषण और अस्थमा पर होगा मंथन
सरकार ने अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों और देशों का जिम्मा सौंपा है। सूची इस प्रकार है:
गायत्री ए. राठौड़: गोवा और सिंगापुर
टी. रविकांत: आंध्र प्रदेश और केन्या
मंजू राजपाल: बिहार और हांगकांग
नवीन जैन: हरियाणा और सऊदी अरब
कृष्ण कुणाल: झारखंड और कतर
रवि जैन: छत्तीसगढ़ और ऑस्ट्रेलिया
डॉ. रवि कुमार सुरपुर: कर्नाटक और दक्षिण अफ्रीका
डॉ. जोगा राम: केरल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
पी. रमेश: तेलंगाना और आयरलैंड
आरती डोगरा: उत्तराखंड और जर्मनी
डॉ. रोहित गुप्ता: उत्तर प्रदेश और ब्रिटेन (UK)
आनंदि: तमिलनाडु और जापान
रंजन विशाल: पंजाब और स्पेन
अर्चना सिंह: मध्यप्रदेश और फिनलैंड-डेनमार्क
नकाते शिवप्रसाद मदन: महाराष्ट्र और ब्राजील
शिवांगी स्वर्णकार: असम और अमेरिका (USA)
अनुपमा जोरवाल: दिल्ली और इटली
रुक्मणि रियार: पश्चिम बंगाल और स्वीडन-नॉर्वे
हिमांशु गुप्ता: ओडिशा और युगांडा
अरविंद कुमार पोसवाल: हिमाचल प्रदेश और नेपाल
सुरेश कुमार ओला: गुजरात और स्विट्जरलैंड

इन अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल संपर्क बनाए रखने तक सीमित नहीं होगी। उन्हें अपने निर्धारित क्षेत्रों में कारोबारी संभावनाओं की पहचान करने और संभावित निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में काम करना होगा। इसके साथ ही प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की विकास गतिविधियों से जोड़ने और देश-विदेश में राजस्थान की कारोबारी पहुंच मजबूत करने पर भी जोर रहेगा।
सरकार की इस पहल से राजस्थान के लिए निवेश के नए रास्ते तलाशने, व्यापारिक संबंध बढ़ाने और प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने की कोशिश की जा रही है।



