राजस्थान को 4 जल समझौतों की सौगात, 662 हवेलियों को भी मिलेगा नया जीवन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्यामजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होंने कहा कि राजस्थान में चार महत्वपूर्ण जल समझौतों से पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। सरकार बिजली उत्पादन, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। सीकर जिले में करीब सात हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्यामजी में मन की बात कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
  • राजस्थान को चार जल समझौतों का लाभ मिलने और हंसियावास में 800 करोड़ रुपये का रिजर्वायर बनाने की जानकारी दी।
  • शेखावाटी की 662 ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण और सीकर में 7 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर जोर दिया।

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Highlights Four Water Agreements, Jobs and Sikar Development :  राजस्थान में पानी की उपलब्धता बढ़ाने से लेकर बिजली उत्पादन, रोजगार और पर्यटन को गति देने तक राज्य सरकार कई मोर्चों पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खाटूश्यामजी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां एपिसोड सुना। इसके बाद संवाद के दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की।

राजस्थान को 4 जल समझौतों की सौगात, 662 हवेलियों को भी मिलेगा नया जीवन
Image Source : Via Dainik Jaltedeep

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को चार महत्वपूर्ण जल समझौतों का लाभ मिला है। इनमें मध्यप्रदेश के साथ ईआरसीपी, हरियाणा के साथ यमुना जल समझौता, चार राज्यों के बीच नर्मदा समझौता और शेखावाटी सहित अन्य क्षेत्रों के लिए किसाऊ परियोजना शामिल हैं। इनके जरिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि यमुना जल समझौते के तहत हंसियावास में 800 करोड़ रुपये की लागत से रिजर्वायर बनाया जा रहा है। इसके अलावा सोम-कमला-अम्बा, देवास और ब्राह्मणी नदी परियोजनाओं पर भी काम हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में यमुना जल समझौता रद्द करने की बात कही थी।

यह भी पढे : महिला विधायकों का सम्मेलन, राष्ट्रपति मुर्मु को मिला खास न्योता

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार के कार्यकाल में बिजली उत्पादन बढ़ा है और प्रदेश बिजली के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ढाई साल में पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में तीन गुना अधिक बिजली उत्पादन किया गया है।

रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1.93 लाख पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.18 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उनके अनुसार, सरकार के कार्यकाल में 410 परीक्षाएं बिना पेपरलीक के पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई हैं।

सीएम ने शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार 662 हवेलियों के संरक्षण की दिशा में काम कर रही है। हेरिटेज टूरिज्म सर्किट को बढ़ावा देने के लिए 8 दिसंबर को शेखावाटी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी भी प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि सीकर जिले में करीब 7 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों को गति दी जा रही है। कोटपूतली-किशनगढ़ और बीकानेर-कोटपूतली एक्सप्रेस-वे से शेखावाटी की कनेक्टिविटी बेहतर होने और व्यापार, कृषि व पर्यटन को फायदा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने और डेयरी क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र में 10 लाख नए सदस्य जोड़ने की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि खाटूश्यामजी के विकास के लिए भी सरकार रोडमैप तैयार कर काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button