राजस्थान ने रचा नया रिकॉर्ड, 1000 मेगावाट रूफटॉप सोलर का ऐतिहासिक मुकाम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई उपलब्धि दर्ज करते हुए 1000 मेगावाट से अधिक रूफटॉप सोलर स्थापित क्षमता हासिल कर ली है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2.65 लाख से ज्यादा घर सौर ऊर्जा से जुड़े हैं, जिससे स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति मिली है।

  • 1000 मेगावाट रूफटॉप सोलर क्षमता हासिल कर राजस्थान ने नया कीर्तिमान बनाया।
  • पीएम सूर्य घर योजना के तहत 2.65 लाख से अधिक घरों पर सोलर संयंत्र लगाए गए।
  • रूफटॉप सोलर से हरित ऊर्जा और बिजली बचत को प्रदेश में नई मजबूती मिली।

Historic milestone of 1,000 MW rooftop solar : राजस्थान ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते हुए 1000 मेगावाट से अधिक रूफटॉप सोलर स्थापित क्षमता हासिल कर ली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश ने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में यह नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्तमान में राज्य की कुल रूफटॉप सोलर स्थापित क्षमता बढ़कर 1001.57 मेगावाट हो चुकी है।

यह भी पढ़ें ; 75 साल की विधानसभा यात्रा : ऐतिहासिक कानूनों पर गूंजा लोकतंत्र का मंथन

इस उपलब्धि के पीछे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की अहम भूमिका रही है। योजना के तहत अब तक राजस्थान में 2 लाख 65 हजार से अधिक घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। इससे हजारों परिवारों को बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहन मिला है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित यह योजना आम लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का बढ़ता उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें ; जयपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया गर्मजोशी से स्वागत

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए ऊर्जा विभाग और राज्य के सभी डिस्कॉम्स के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी राजस्थान हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता रहेगा और स्वच्छ ऊर्जा अभियान को और गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button