फ्रांस में सम्मानित होगा राजस्थान का छपरवाड़ा बांध
राजस्थान के जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार 11 से 16 अक्टूबर तक फ्रांस के मार्सिले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सिंचाई सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान छपरवाड़ा बांध को विश्व धरोहर सिंचाई संरचना पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा। दौरे के बाद अभय कुमार को इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपनी होगी।
- अभय कुमार फ्रांस दौरा: मार्सिले में अंतरराष्ट्रीय सिंचाई सम्मेलन में लेंगे हिस्सा।
- छपरवाड़ा बांध पुरस्कार: विश्व धरोहर सिंचाई संरचना पुरस्कार 2026 से मिलेगा सम्मान।
- अंतरराष्ट्रीय सिंचाई सम्मेलन: आईसीआईडी की 77वीं अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में भी होंगे शामिल।
Rajasthan Dam to Receive Global Irrigation Award : राजस्थान के जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार छह दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। वे 11 से 16 अक्टूबर तक मार्सिले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सिंचाई सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान छपरवाड़ा बांध को विश्व धरोहर सिंचाई संरचना पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बुलेट ट्रेन परियोजना को रफ्तार, वडोदरा में बड़ी उपलब्धि
अभय कुमार इंटरनेशनल कमीशन ऑन इरिगेशन एंड ड्रेनेज (आईसीआईडी) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और 77वीं अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे।
दौरे के बाद उन्हें कार्यक्रम से जुड़े निष्कर्षों की रिपोर्ट जल संसाधन विभाग को सौंपनी होगी। इसके बाद रिपोर्ट नई दिल्ली स्थित संबंधित मंत्रालय को भेजी जाएगी।



