राजस्थान में सड़कों का विस्तार, 1,760 गांवों को मिली नई राह

राजस्थान में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने निर्माण और नवीनीकरण कार्यों को गति दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 37,527 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर 51,790 किलोमीटर सड़कों का विकास किया गया है। नई सड़कों, ग्रामीण संपर्क मार्गों, अटल प्रगति पथों और पुलों से गांवों और शहरों के बीच आवागमन सुविधाजनक बनाने का प्रयास जारी है।

  • राजस्थान सड़क विकास: 37,527 करोड़ रुपये से 51,790 किलोमीटर सड़कों का विकास।
  • नई सड़कें: 9,704 करोड़ रुपये से 18,917 किलोमीटर सड़कें बनाई गईं।
  • ग्रामीण कनेक्टिविटी: 1,760 गांवों और 21 बसावटों को डामर सड़कों से जोड़ा गया।

Rajasthan Expands Road Network, Boosts Rural Connectivity : राजस्थान में सड़क नेटवर्क के विस्तार के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को बेहतर संपर्क मार्गों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अनुसार, मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 37,527 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 51,790 किलोमीटर सड़कों का विकास किया गया है। सरकार का लक्ष्य बेहतर सड़क सुविधाओं के जरिए आवागमन आसान बनाने के साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

इस दौरान 18,917 किलोमीटर लंबाई की नई सड़कें बनाने पर 9,704 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास से जुड़े 603 किलोमीटर के कार्यों पर 4,210 करोड़ रुपये, जबकि राज्य राजमार्गों और मुख्य जिला सड़कों के 8,318 किलोमीटर के कार्यों पर 11,302 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

सितंबर-अक्टूबर 2026 के दौरान प्रदेश के सभी 41 जिलों में 3,040 करोड़ रुपये की लागत वाले 1,763 सड़क एवं अन्य संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा 371 करोड़ रुपये के 261 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं से विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की उम्मीद है।

यह भी पढे : बादलों की ओर कब तक टकटकी लगाए रहेंगे ?

ग्रामीण क्षेत्रों में 23,952 किलोमीटर लंबाई के सड़क कार्यों पर 12,311 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। इसके तहत 1,760 गांवों और 21 बसावटों को डामर सड़कों से जोड़ा गया। बेहतर संपर्क मार्गों से किसानों को उपज के परिवहन, ग्रामीण व्यापार और दैनिक आवागमन में सहूलियत मिल सकती है।

गांवों में धूल, कीचड़ और जलभराव की परेशानी कम करने के लिए अटल प्रगति पथ योजना के तहत 765 सड़कों के निर्माण के लिए 1,686 करोड़ रुपये की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। इनमें 335 सड़कों का काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य 31 जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

वित्त वर्ष 2026-27 में नॉन-पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण और मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 3,453 कार्यों को लेकर 2,226 करोड़ रुपये की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। इनमें से 2,836 कार्यों के कार्यादेश दिए जा चुके हैं। इन कार्यों के तहत 6,815 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण और निर्माण किया जा रहा है।

यह भी पढे : ‘किंग’ में शाहरुख का नया अवतार, हाथ में बंदूक और गुलाब

बारिश से क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत के लिए भी कदम उठाए गए हैं। 21 जिलों के 73 विधानसभा क्षेत्रों में 58 करोड़ रुपये की लागत से 424 कार्य शुरू किए जाने हैं।

प्रदेश में 13 रेलवे ओवरब्रिज और 17 रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, 39 ओवरब्रिज और 12 अंडरब्रिज पर काम जारी है। इसके अतिरिक्त 13 उच्च स्तरीय पुल तैयार हो चुके हैं और 13 का निर्माण प्रगतिरत है। भरतपुर में विभिन्न मार्गों और जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में मुहाना मोड़ पर एलिवेटेड रोड का निर्माण भी जारी है।

Related Articles

Back to top button