राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओले से राहत
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। जयपुर, बीकानेर, चूरू समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जबकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में धूलभरी आंधी चली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम साफ हो सकता है, लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान फिर ली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के कारण पश्चिमी और उत्तरी3 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान है।
- राजस्थान मौसम: पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में बारिश और ओले गिरे।
- जयपुर-बीकानेर: बारिश के साथ कई इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चली।
- मौसम विभाग: अगले 2-3 दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ सकता है।
Rajasthan Weather Changes, Rain and Hail: जयपुर। राजस्थान में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के कारण पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में मौसम का असर ज्यादा दिखाई दिया।
जयपुर, बीकानेर और चूरू समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में तेज धूलभरी आंधी चली। धूल के गुबार और घने बादलों के कारण कुछ जगहों पर दिन के समय ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया।
सीकर के लोसल में सोमवार को सबसे ज्यादा 47 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर और टोंक सहित आए तेज अंधड़ का असर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिला। श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और चूरू में पहले तेज धूलभरी हवाएं चलीं और इसके कई इलाकों में भी बारिश हुई। जयपुर में बारिश के बाद आसमान में इंद्रधनुष भी दिखाई दिया।
सुबह पाकिस्तान की ओर से आए तेज अंधड़ का असर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिला। श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और चूरू में पहले तेज धूलभरी हवाएं चलीं और इसके बाद बारिश ने दस्तक दी।
मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलोदी में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 36.3, बाड़मेर में 35.6, पिलानी में 35.7, जोधपुर में 35.3, चित्तौड़गढ़ में 35.2 और श्रीगंगानगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
यह भी पढ़ें:जैवलिन में भारत का डबल धमाल
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान सामान्य से नीचे रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं शेखावाटी क्षेत्र में रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।
हालांकि, मौसम में यह बदलाव लंबे समय तक रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है। धूप निकलने के साथ अगले दो से तीन दिनों में तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। पश्चिमी राजस्थान में प्रतिचक्रवात बनने के कारण तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में बारिश और आंधी के बाद राजस्थान में गर्मी एक बार फिर अपना असर दिखा सकती है।



