राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 16 जिलों में यलो अलर्ट

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश के 16 जिलों में आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, बीते दिनों हुई बारिश के बाद कई जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

  • राजस्थान मौसम अपडेट: 14 और 15 अक्टूबर को 16 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट।
  • पश्चिमी विक्षोभ का असर: बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मौसम बदलने की संभावना।
  • तापमान में गिरावट: सिरोही में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री और उदयपुर में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Rajasthan Weather Update: Yellow Alert in 16 Districts :  राजस्थान में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश होने की संभावना है। 14 अक्टूबर को पांच जिलों और 15 अक्टूबर को 11 जिलों में खराब मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में इस बदलाव का असर 16 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है।

पिछले चार दिनों से मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब रात के तापमान पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सोमवार रात सिरोही में सबसे कम 16.2 डिग्री तापमान रहा, जबकि उदयपुर में पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में सुबह और रात के समय लोगों को हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

यह भी पढ़ें : वंडर सीमेंट में महेश सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। 14 और 15 अक्टूबर को मौसम का असर ज्यादा दिखाई देने की आशंका है। हालांकि, बारिश की तीव्रता अलग-अलग इलाकों में अलग रह सकती है।

प्रदेश में फिलहाल दिन और रात के मौसम में अंतर बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात का तापमान गिरने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो रहा है। पिछले 24 घंटों में अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही।

Related Articles

Back to top button