विदाई से पहले मानसून के तीखे तेवर! राजस्थान में बारिश का यलो अलर्ट, 40°C तक चढ़ा पारा

राजस्थान में मानसून की रवानगी से ठीक पहले मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज 23 जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई क्षेत्रों में बारिश के साथ 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचे पारे से भीषण उमस और गर्मी का दोहरा असर देखा जा रहा है।

  • राजस्थान में आज 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कई इलाकों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना।
  • मौसम का दोहरा मिजाज, बारिश के बीच पिलानी और बीकानेर संभाग में तापमान 40 डिग्री के करीब।
  • 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने का पूर्वानुमान, जाते-जाते भी सक्रिय हैं बादल।

Rajasthan Weather: Yellow Alert for Rain in 23 Districts Amid Scorching September Heat: राजस्थान से मानसून लौटने की तारीख नजदीक आते ही मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। मौसम केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर से राज्य के पश्चिमी हिस्से से मानसून की आधिकारिक विदाई शुरू हो सकती है। हालांकि, जाने से पहले प्रदेश के 23 जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें:अलविदा बीबीएल! मैथ्यू वेड ने अचानक लिया संन्यास, अब नई भूमिका में मचाएंगे धमाल

बीते 24 घंटों में राजसमंद, पाली, सीकर, ब्यावर, करौली, कोटा, जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में लगभग दो इंच तक पानी बरसा, जबकि श्रीगंगानगर और बीकानेर में आंधी के साथ गिरे ओलों ने अचानक मौसम में ठंडक घोल दी।

सितंबर के दूसरे पखवाड़े में 40 डिग्री के आसपास बना तापमान और साथ में अचानक होने वाली बारिश मौसमी बदलाव की असामान्य स्थिति बयां कर रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button