युवाओं को मिलीं नई सौगातें, 1.93 लाख नियुक्तियों का दावा

राजस्थान सरकार के ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं के रोजगार, शिक्षा, खेल और कौशल विकास पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार प्रतिभाओं को अवसर देने के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने पर भी काम कर रही है। कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों का लोकार्पण और कई नए पोर्टल लॉन्च किए गए।

  • युवा रोजगार: 1.93 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियां मिलने का दावा।
  • नशामुक्त राजस्थान: नई किरण पोर्टल और नशामुक्ति प्रश्नोत्तरी की शुरुआत।
  • युवा प्रतिभा: खेल एवं प्रतिभा पोर्टल के साथ 4,091 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र।

Rajasthan Youth Empowerment Drive :  राजस्थान सरकार ने युवाओं को रोजगार, शिक्षा, खेल और कौशल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई नई पहल शुरू की हैं। शुक्रवार को भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से सीधा संवाद किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

युवाओं को मिलीं नई सौगातें, 1.93 लाख नियुक्तियों का दावा
Image Source : Via dainik jaltedeep

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के किसी भी प्रतिभाशाली युवा को अवसरों की कमी के कारण पीछे न रह प्रतिभा पोर्टल, खेल मित्र पोर्टल और खेलो राजस्थान गेम्स पोर्टल का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जाना पड़े। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए नशे से दूर रहने और देश-प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:रक्तदान को जनआंदोलन बनाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर के 4,091 नवनियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार की ओर से अब तक 1.93 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.18 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और करीब सवा लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है।

कार्यक्रम में ‘नई किरण’ नशा मुक्ति केन्द्र पोर्टल, नशामुक्त राजस्थान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, प्रतिभा पोर्टल, खेल मित्र पोर्टल और खेलो राजस्थान गेम्स पोर्टल का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को नशे से बचाकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है।

युवाओं को मिलीं नई सौगातें, 1.93 लाख नियुक्तियों का दावा
Image Source : Via dainik jaltedeep

ग्रामीण युवाओं के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अटल ज्ञान केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। इनमें लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम करना है।
खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए शुरू की गई प्रतिभा योजना के तहत विद्यालयों और गांवों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने की बात भी कही गई। सरकार का लक्ष्य 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 70 लाख से अधिक विद्यार्थियों की प्रतिभा का आकलन करना है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा जिलों में 3,075 करोड़ रुपये के 668 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा स्मार्ट मूल निवास प्रमाण पत्र सेवा भी शुरू की गई।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क, पेयजल, आवास और किसान कल्याण से जुड़े कार्यों की प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार किलोमीटर मिसिंग लिंक सड़कों तथा स्वीकृत अटल प्रगति पथों में से 282 के काम पूरे हो चुके हैं।

कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा बनाई गई नशामुक्त युवा मानव श्रृंखला का भी अवलोकन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले अनंतजीत सिंह नरूका और कुशाग्र सिंह राजावत को भी सम्मानित किया गया। नरूका को 60 लाख रुपये और राजावत को एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य मंत्री के.के. विश्नोई सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button