मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 108 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

राजस्थान में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत अब तक 108 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि वितरित की जा चुकी है। 18 लाख से ज्यादा पशुपालकों ने 44 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण कराया है। सरकार का लक्ष्य पशुधन को सुरक्षा देकर ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।

  • पशुपालकों को बड़ी राहत, 108 करोड़ की बीमा राशि मिली
  • 18 लाख से ज्यादा पशुपालकों ने 44 लाख से अधिक पशुओं का कराया पंजीकरण
  • 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी, 30 लाख से अधिक को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

Rajasthan’s Mangla Livestock Insurance Scheme Pays Over ₹108 Crore :  पशुधन ग्रामीण राजस्थान की अर्थव्यवस्था और लाखों परिवारों की आजीविका का अहम हिस्सा है। ऐसे में पशुओं की बीमारी या अचानक मृत्यु से होने वाला नुकसान पशुपालकों के लिए बड़ी आर्थिक परेशानी बन जाता है। इस जोखिम को कम करने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना अब पशुपालकों को राहत पहुंचा रही है। योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 108 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि का भुगतान किया जा चुका है।

योजना के प्रति पशुपालकों की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। अब तक 18 लाख से अधिक पशुपालकों ने अपने 44 लाख से ज्यादा पशुओं का पंजीकरण कराया है। इनमें से 30 लाख से अधिक पशुओं को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसियां भी तैयार हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े : ‘मालामाल वीकली 2’ में बड़ा बदलाव, प्रियदर्शन और रितेश देशमुख ने बनाई दूरी

राज्य सरकार ने पशुपालकों को प्राकृतिक आपदा, गंभीर बीमारी और अन्य कारणों से पशुधन की मृत्यु होने पर आर्थिक नुकसान से बचाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर लागू इस योजना के जरिए पशुपालकों को उनके मूल्यवान पशुधन के लिए वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पशुपालन पर निर्भर ग्रामीण परिवारों के लिए बीमा एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर सकता है। किसी पशु की अचानक मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़े, इसी उद्देश्य से योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : सोमालिया तट पर भारत का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लुटेरों से छुड़ाया जहाज

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश मीना ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का अधिक से अधिक बीमा करवाएं। इसके लिए नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थान से संपर्क कर योजना की जानकारी और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button