आधुनिक युद्ध में तकनीक और तेज फैसले होंगे निर्णायक: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘तरंग शक्ति-2026’ के दौरान कहा कि बदलते युद्ध के दौर में तकनीकी क्षमता, त्वरित निर्णय और सटीक कार्रवाई सैन्य शक्ति के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन के साथ मित्र देशों से तकनीकी सहयोग, सह-विकास और सह-उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। अभ्यास को उन्होंने आपसी विश्वास और सैन्य समन्वय मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच बताया।

  • तरंग शक्ति-2026: जोधपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों पर दिया जोर।
  • आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता: तेजस, आकाश रक्षा प्रणाली और स्वदेशी सैन्य तकनीक का किया उल्लेख।
  • सामरिक साझेदारी: मित्र देशों के साथ रक्षा तकनीक, सह-विकास और सह-उत्पादन बढ़ाने की पैरवी की।

Rajnath Singh Highlights Technology at Tarang Shakti 2026 : आधुनिक युद्ध में अब केवल हथियारों की संख्या सैन्य ताकत का पैमाना नहीं रह गई है। दुश्मन की गतिविधियों को समझना, तेजी से निर्णय लेना और सटीक कार्रवाई करना भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय हवाई सैन्य अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के कार्यक्रम में यह बात कही।

रक्षा मंत्री सुबह करीब 10:55 बजे वायुसेना स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों, मित्र देशों के वायुसेना प्रमुखों, सैन्य अधिकारियों, पायलटों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। उन्होंने अभ्यास के सफल आयोजन के लिए भारतीय वायुसेना और इससे जुड़े संस्थानों को बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें : ‘कॉफी विद करण’ के बाद नए शो में दिखेगा करण जौहर का अंदाज

राजनाथ सिंह ने कहा कि युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब मुकाबला केवल जमीन, समुद्र और आसमान तक सीमित नहीं है। अंतरिक्ष, साइबर क्षेत्र, विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम और सूचना क्षेत्र भी आधुनिक सैन्य रणनीति के महत्वपूर्ण हिस्से बन गए हैं।

उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों और लंबी दूरी तक सटीक हमला करने वाले हथियारों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन तकनीकों ने युद्ध की गति और रणनीति को बदल दिया है। ऐसे में सैन्य बलों के लिए तकनीकी रूप से सक्षम होने के साथ बदलती परिस्थितियों के अनुसार तेजी से प्रतिक्रिया देना भी जरूरी है।

रक्षा मंत्री के अनुसार, बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों से विभिन्न देशों की वायुसेनाओं को अपनी तकनीक, रणनीतियों और परिचालन अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है। इससे आपसी विश्वास बढ़ता है और संयुक्त अभियानों के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : चेन्नई को 13 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, मेट्रो से बंदरगाह तक कई परियोजनाएं शुरू

रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत के लिए अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने की क्षमता विकसित करना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय नीति के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चलने वाले संघर्षों के दौरान हथियारों, कलपुर्जों और महत्वपूर्ण तकनीकों की निरंतर उपलब्धता जरूरी होती है। इसके लिए स्वदेशी उत्पादन क्षमता को मजबूत करना आवश्यक है।

राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना की तकनीकी प्रगति का उल्लेख करते हुए तेजस लड़ाकू विमान, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, आकाश वायु रक्षा प्रणाली और उन्नत रडार तकनीक को स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के उदाहरण के रूप में पेश किया।

उन्होंने उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) कार्यक्रम का भी जिक्र किया, जिसके तहत पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान की तकनीक विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button