एलपीजी सिलेंडर की झंझट होगी खत्म! घरों में सीधे पहुंचेगी पाइप वाली गैस, जानें RSGL का नया मेगा प्लान

राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (RSGL) ने अपने 14वें स्थापना दिवस पर आम उपभोक्ताओं से पाइप वाली गैस (DPNG) अपनाने की अपील की है। केंद्र और राज्य सरकार का पूरा जोर अब परंपरागत एलपीजी सिलेंडरों को डीपीएनजी कनेक्शन में तब्दील करने पर है, ताकि हर घर को 24 घंटे निर्बाध, सुरक्षित और सस्ती रसोई गैस मिल सके।

  • एलपीजी से डीपीएनजी की ओर बदलाव: सरकार का मुख्य फोकस उपभोक्ताओं को पारंपरिक सिलेंडर से पाइपलाइन गैस कनेक्शन (DPNG) पर शिफ्ट करने का है।
  • 14वां स्थापना दिवस और विस्तार: RSGL के 14वें स्थापना दिवस पर एमडी विनय पाटनी ने नेटवर्क विस्तार को तेज करने और आमजन से जुड़ने का आह्वान किया।
  • लाखों घरों तक पहुंची गैस: प्रदेश में करीब 2 लाख परिवार डीपीएनजी अपना चुके हैं, वहीं अकेले RSGL ने बीते तीन महीनों में 4,500 नए कनेक्शन जोड़े हैं।

RSGL Marks 14th Foundation Day; Pushes Shift from LPG to Piped Gas: रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी की भागदौड़ से अब प्रदेशवासियों को स्थायी निजात मिलने जा रही है। राजस्थान स्टेट गैस (RSGL) के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने संस्था के 14वें स्थापना दिवस पर यह स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को पाइपलाइन आधारित प्राकृतिक गैस (DPNG) से जोड़ने की है। उन्होंने कहा कि डीपीएनजी न सिर्फ हरित और स्वच्छ ऊर्जा का प्रतीक है, बल्कि यह हर मौसम में बिना रुके 24 घंटे उपलब्ध रहने वाला सबसे सुरक्षित विकल्प भी है।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस वितरण नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश भर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों के जरिए अब तक लगभग 2 लाख परिवार इस सुविधा से जुड़ चुके हैं। इसमें RSGL की रफ्तार भी उल्लेखनीय रही है, जिसने महज बीते तीन महीनों के भीतर 4,500 से अधिक घरेलू और 66 नए व्यावसायिक कनेक्शन चालू किए हैं।

यह भी पढ़ें:छोटी काशी में राधाष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दुर्लभ चरण दर्शन पाकर निहाल हुए भक्त

संस्थान केवल घरों तक ही सीमित नहीं रह रहा, बल्कि बड़े व्यावसायिक केंद्रों पर भी अपनी पहुंच मजबूत कर रहा है। आरएसजीएल के उप महाप्रबंधक सीपी चौधरी और विवेक श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बहुमंजिला इमारतों, हॉस्टल्स, होटलों और औद्योगिक क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन बिछाने के काम को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य वित्त अधिकारी दीप्तांशु पारीक, उपप्रबंधक आईटी गगनदीप राजोरिया, सीएस विनिता सोनी और मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button