अनंत अंबानी को मिला सालासर बालाजी का खास चित्र
मुंबई में आयोजित गणेश पूजा के दौरान सालासर बालाजी के पुजारी अरविंद ने अनंत अंबानी को श्री सालासर बालाजी महाराज का भव्य चित्र भेंट किया। इस मौके पर अंबानी परिवार के सदस्यों से भी उनकी मुलाकात हुई। चित्र भेंट किए जाने के बाद अनंत अंबानी ने श्रद्धा के साथ बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा।
- मुकेश अंबानी के घर गणेश पूजा में सालासर बालाजी के पुजारी अरविंद ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
- अनंत अंबानी को दिया यह खास तोहफा – पूजा के दौरान पुजारी जी ने अनंत अंबानी को सालासर बालाजी महाराज का भव्य चित्र भेंट कर आशीर्वाद दिया।
- भक्तिमय माहौल में पुजारी अरविंद ने अंबानी परिवार और सभी श्रद्धालुओं के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
Anant Ambani receives a special picture of Salasar Balaji : मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी की ओर से आयोजित गणेश पूजा में इस बार राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर का भी आध्यात्मिक जुड़ाव देखने को मिला। पूजा कार्यक्रम में सालासर बालाजी के पुजारी अरविंद पुजारी शामिल हुए और उन्होंने अंबानी परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें ; जयपुर में जुटेगा हेल्थकेयर नेतृत्व का बड़ा मंच
इस दौरान पुजारी अरविंद ने अनंत अंबानी को श्री सालासर बालाजी महाराज का भव्य चित्र भेंट किया। चित्र स्वीकार करते हुए अनंत अंबानी ने श्रद्धा के साथ बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर पूजा स्थल पर धार्मिक आस्था और आध्यात्मिकता का माहौल नजर आया।
गणेश पूजा में अंबानी परिवार के साथ कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इसी दौरान सालासर बालाजी का चित्र भेंट किया जाना कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा। राजस्थान की धार्मिक आस्था और मुंबई के इस बड़े आयोजन का यह जुड़ाव खास तौर पर चर्चा में रहा।
पुजारी अरविंद ने इस अवसर पर गणपति बप्पा और श्री सालासर बालाजी महाराज की कृपा सभी पर बने रहने की कामना की। उन्होंने लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें ; उदयगिरि-खंडगिरि गुफाएं : पत्थरों में छिपा धर्म, कला और इतिहास का खजाना
सालासर बालाजी राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल हैं और यहां देशभर से श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गणेश पूजा के दौरान सालासर बालाजी महाराज का चित्र भेंट किया जाना धार्मिक दृष्टि से भी विशेष अवसर के रूप में देखा गया।



