निकाय चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा आलाकमान का बड़ा फैसला, संजय भाटिया बने राजस्थान के नए प्रभारी
भाजपा ने राजस्थान संगठन के लिए नई प्रभारी टीम घोषित की है। संजय भाटिया को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी सूची में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा। नई टीम के सामने संगठनात्मक समन्वय, बूथ स्तर की सक्रियता और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी अहम जिम्मेदारियां रहेंगी।
- राजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव, हरियाणा के दिग्गज नेता संजय भाटिया बने नए प्रदेश प्रभारी।
- कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को मिली सह-प्रभारी की अहम जिम्मेदारी।
- निकाय चुनाव के परिणामों के बाद आलाकमान ने कसी कमान, आगामी पंचायत चुनाव पर नजर।
Major decision by BJP high command following civic election results : राजस्थान नगर निकाय चुनावों के परिणामों के तुरंत बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए संजय भाटिया को राजस्थान का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलाकमान का यह कदम सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बढ़ाने और गुटबाजी खत्म करने का बड़ा प्रयास माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें ; बारां जिले को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगात, 11 नई सड़कों के लिए 26.40 हेक्टेयर भूमि आवंटित
इस सांगठनिक फेरबदल का मुख्य केंद्र नए नेतृत्व का रणनीतिक अनुभव और सामाजिक संतुलन है। नए प्रभारी संजय भाटिया अपनी निष्पक्ष कार्यशैली और अनुशासित नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, जिसका सीधा लाभ राजस्थान के सीमावर्ती और जाट बहुल क्षेत्रों में संगठन को मिलेगा। वहीं मध्य प्रदेश से आने वालीं कविता पाटीदार ओबीसी और किसान वर्ग में पैठ मजबूत करेंगी, जबकि दिल्ली के युवा नेता कुलजीत चहल को शहरी क्षेत्रों और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का जिम्मा सौंपा गया है।
नई टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य में अंदरूनी खींचतान को दूर कर आगामी पंचायती राज चुनावों में जीत सुनिश्चित करना है। हालिया निकाय चुनावों में दौसा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सरकार होने के बावजूद पार्टी को अंदरूनी गुटबाजी और लचर प्रबंधन के कारण नुकसान उठाना पड़ा था। केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नई टीम का पहला काम स्थानीय स्तर पर नेताओं की जवाबदेही तय करना और कमजोर बूथों का पुनर्गठन करना होगा।
यह भी पढ़ें ; भाजपा का बड़ा फेरबदल : संजय भाटिया को राजस्थान तो बिप्लब देव को एमपी की कमान, 36 राज्यों के प्रभारी घोषित
भाजपा नेतृत्व ने इस फैसले से साफ संदेश दिया है कि निकाय चुनावों के नतीजों को गंभीरता से लेते हुए भविष्य की रणनीति तैयार की जा रही है। संजय भाटिया की अगुवाई में यह तीन-स्तरीय टीम मंत्रियों, विधायकों और धरातल के कार्यकर्ताओं के बीच संवादहीनता को दूर करने के लिए काम करेगी। पार्टी का मुख्य ध्यान अब पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में पूरी ताकत से उतरकर राज्य में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने पर है।



