राजस्थान हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधिपति
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को जयपुर स्थित लोकभवन में जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, अधिवक्ता और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
- संजय कुमार अग्रवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ ली।
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई।
- राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिकारियों की समारोह में मौजूदगी रही।
Sanjay Kumar Agarwal Takes Oath as Rajasthan HC Chief Justice : जयपुर में सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधिपति के रूप में जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने पद की शपथ ली। लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। जस्टिस अग्रवाल ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ग्रहण की।

समारोह की औपचारिक शुरुआत मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के राज्यपाल से शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के अनुरोध के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से जारी नियुक्ति अधिसूचना और मुख्य न्यायाधिपति के नियुक्ति वारंट को पढ़कर सुनाया गया।
यह भी पढ़ें : मिर्जापुर: द मूवी का जलवा कायम
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के अलावा जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल के परिजन भी इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बने। समारोह के दौरान न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।



