एसबीआई ने दिया स्वच्छता का संदेश
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल ने राजस्थान में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता से जुड़े अभियान की शुरुआत की। नेहरू गार्डन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई के साथ पौधरोपण किया। नागरिकों को कपड़े के थैले बांटकर प्लास्टिक मुक्त समाज और हरित भविष्य का संदेश भी दिया गया।
- स्वच्छता अभियान: एसबीआई जयपुर मंडल ने नेहरू गार्डन में सफाई अभियान चलाया।
- पर्यावरण संरक्षण: पौधरोपण के साथ हरित और स्वच्छ भविष्य का संदेश दिया गया।
- नो प्लास्टिक, गो ग्रीन: नागरिकों को कपड़े के थैले बांटकर प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की अपील की गई।
SBI Jaipur Launches Cleanliness Drive: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), जयपुर मंडल ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर राजस्थान में विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ जयपुर के नेहरू गार्डन में स्वच्छता कार्यक्रम के साथ हुआ।

एसबीआई जयपुर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लिया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने स्वच्छता को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे रोजमर्रा की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें : गांधी-शास्त्री जयंती पर CM भजनलाल ने किया नमन
अभियान के दौरान बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नेहरू गार्डन में सामूहिक रूप से साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में ‘नो प्लास्टिक, गो ग्रीन’ अभियान के तहत पार्क में आने वाले लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई।
यह भी पढ़ें : सेपकटकरॉ में भारत का कांस्य पक्का
इस मौके पर ओंकार नाथ चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वच्छता का संदेश समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने आसपास स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जीएम मनीष सिंघल, कुमार रोहित, रजनीश कुमार, डीजीएम (सीडीओ) रीता राजोरा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बैंक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
एसबीआई जयपुर मंडल के अनुसार, राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आगे भी स्वच्छता, हरित पर्यावरण, प्लास्टिक मुक्त समाज और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के जरिए आम लोगों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।



