कल से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, भजनलाल ने की प्रदेशवासियों से खास अपील
राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार, एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम होंगे। सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
- राजस्थान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज – 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे प्रदेश में आयोजित होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की अपील – अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाकर विकसित और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।
- ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’ और ‘जनसेवक महाकुंभ’ जैसी गतिविधियों से आमजन को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ा जाएगा।
‘Seva Sankalp Abhiyan’ to begin tomorrow : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 गौरवशाली वर्षों की जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और जन-कल्याण की मूल भावना को राजस्थान के हर नागरिक तक पहुंचाने का एक अटूट संकल्प है।
यह भी पढ़ें ; जिला प्रमुखों के ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में सरकार का बड़ा जवाब
1 महीने तक पूरे प्रदेश में चलेंगी विविध गतिविधियां
मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस महीने भर के अभियान में समाज सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोस्टर और अधिकारिक जानकारी के अनुसार इस दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा चित्र’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘हैकाथॉन’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ – पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसी अभिनव पहलें पूरे राजस्थान में चलाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें ; राजस्थान में बढ़ेगी ई-बसों की रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
विकसित राजस्थान के निर्माण में जनभागीदारी की अपील
भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस अभियान को जनभागीदारी का एक महाउत्सव बनाने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि सुशासन, संवेदनशीलता और निस्वार्थ सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए हम सभी को एक विकसित और आत्मनिर्भर राजस्थान के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ना है।



