पोकरण में गरजे शेखावत : बोले— ‘हर वार्ड में खिलेगा कमल, बनेगी बीजेपी की सरकार’
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को पोकरण में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया और चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मैदान में जुटने की अपील की। वार्ड 6 और 12 में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करते हुए शेखावत ने पोकरण नगर पालिका में भाजपा का पूर्ण बहुमत वाला बोर्ड बनाने का लक्ष्य दोहराया।
- गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पोकरण में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन।
- भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने की अपील।
- पोकरण नगर पालिका चुनाव में हर वार्ड में कमल खिलाने का आह्वान।
The lotus will bloom in every ward; a BJP government will be formed : फलोदी में चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार को पोकरण पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। पोकरण पहुंचने के बाद उन्होंने अलग-अलग वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित बैठकों और चुनावी सभाओं में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें ; बीकानेर में सीएम भजनलाल का धमाकेदार रोड शो, पलटी चुनाव की बाजी!
शेखावत ने कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद करते हुए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि पोकरण में भाजपा की शहरी सरकार बनाने के लिए संगठन के हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटना होगा।
वार्ड 8, 10 और 11 के भाजपा प्रत्याशियों की संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शहर के विकास और लोगों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
इसके बाद शेखावत ने वार्ड 6 और 12 में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं से उन्होंने बातचीत की और चुनाव को लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने संगठन की ताकत को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए सभी से पूरी ऊर्जा के साथ प्रचार में जुटने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के समर्थन से पोकरण में भाजपा की मजबूत शहरी सरकार बनाई जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने स्पष्ट लक्ष्य रखते हुए कहा कि पार्टी का संकल्प हर वार्ड में कमल खिलाना और पोकरण नगर पालिका में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनाना है।
यह भी पढ़ें ; आकाश अंबानी ने शेयर किया जियो का नया एआई रोडमैप
कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी प्रत्याशी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। चुनावी गतिविधियों के बीच शेखावत के जनसंपर्क से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।



