सिरोही समाज जोधपुर का स्नेह मिलन संपन्न

जोधपुर में सिरोही समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम उत्साह और अपनत्व के माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप शाह ने समाज को परिवार की तरह जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान वरिष्ठजनों का सम्मान, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सिरोही के इतिहास पर क्विज और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान आकर्षण का केंद्र रहा।

  • सिरोही समाज के स्नेह मिलन में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।
  • स्नेह मिलन कार्यक्रम में वरिष्ठजनों और प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान।
  • सिरोही समाज जोधपुर ने एकजुटता और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया।

Sirohi Samaj Jodhpur Meet : जोधपुर के रातानाडा स्थित एक होटल के सभागार में सिरोही समाज जोधपुर का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभागार में समाज के सदस्यों की अच्छी मौजूदगी रही और कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

सिरोही समाज जोधपुर का स्नेह मिलन संपन्न
Image Source : Via dainik jaltedeep

समाज की सांस्कृतिक सचिव शिल्पी कोठारी के निर्देशन में बच्चों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद सिरोही के इतिहास, कला और संस्कृति पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों और समाज के सदस्यों ने इसमें उत्साह के साथ भाग लिया।

यह भी पढ़ें : जयपुर में ‘पावर फॉर टुमॉरो’ का संदेश

कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इसके साथ ही प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष अग्रवाल ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर न्यायाधीश संदीप शाह ने समाज की ओर से प्रकाशित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया। इनमें समाज की बहू स्थिति द्वारा लिखित पुस्तक ‘Know Your Soul’ और समाज की नई डायरेक्टरी शामिल रही।

यह भी पढ़ें : सतीश पूनियां का पंजाब मिशन आज से शुरू

समाज की सचिव नीता जैन ने न्यायाधीश संदीप शाह का परिचय देने के साथ समाज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की। वहीं समाज के अध्यक्ष सुरेश गोयल ने अपने कार्यकाल के पहले कार्यक्रम को सफल बताते हुए आयोजन में पहुंचे जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष अग्रवाल का संक्षिप्त परिचय दिया।

मुख्य अतिथि संदीप शाह ने कहा कि समाज एक परिवार की तरह होता है, जहां सुख-दुख में सभी एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने सिरोही समाज की विविधता की सराहना करते हुए कहा कि अलग-अलग जातियों के परिवारों को एक मंच पर साथ देखना सुखद अनुभव है।

उन्होंने समाज से सिरोही जिले से जुड़े अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने और उनमें छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के प्रयास करने की बात कही। उनके अनुसार, ऐसा मंच समाज के लोगों की प्रतिभा को पहचान और आगे बढ़ने का अवसर दे सकता है।

Related Articles

Back to top button