जयपुर में UAE मंत्री की पोलो क्लब में खास मुलाकात

जयपुर के राजस्थान पोलो क्लब में यूएई के इकोनॉमी एवं टूरिज्म मंत्री एच.ई. अब्दुल्लाह बिन तौक अल मारी और राजस्थान पोलो क्लब के अधिकारियों के बीच अनौपचारिक मुलाकात हुई। बातचीत में राजस्थान और यूएई के बीच पर्यटन, पोलो, घुड़सवारी और आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। यूएई प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर पोलो टीम के पोनीज और मारवाड़ी घोड़ों को भी देखा।

  • UAE मंत्री ने राजस्थान पोलो क्लब का दौरा किया।
  • पर्यटन और पोलो को लेकर सहयोग पर बातचीत हुई।
  • मारवाड़ी घोड़ों और जयपुर पोलो टीम के पोनीज का निरीक्षण किया गया।

UAE Minister’s special meeting at a polo club in Jaipur : राजस्थान की पोलो परंपरा और पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में जयपुर में एक अहम अनौपचारिक मुलाकात हुई। राजस्थान पोलो क्लब में यूएई के इकोनॉमी एवं टूरिज्म मंत्री एच.ई. अब्दुल्लाह बिन तौक अल मारी पहुंचे, जहां राजस्थान और यूएई के बीच पर्यटन, पोलो तथा आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

जयपुर में UAE मंत्री की पोलो क्लब में खास मुलाकात
Image Source : Via Dainik Jaltedeep

मुलाकात के दौरान राजस्थान की समृद्ध पर्यटन विरासत और यहां की लंबे समय से चली आ रही पोलो परंपरा को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों के बीच ऐसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई, जिनके माध्यम से राजस्थान और यूएई के संबंधों को पर्यटन और खेल के स्तर पर और मजबूत किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें ; वस्त्र क्लस्टरों पर सख्ती, CETP सुधार को लेकर बड़ा फैसला

बातचीत के बाद यूएई प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर पोलो टीम के पोनीज और मारवाड़ी घोड़ों को करीब से देखा। प्रतिनिधिमंडल ने घोड़ों की विशेषताओं और उनकी देखभाल से जुड़ी जानकारी भी ली। मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों को लेकर प्रतिनिधिमंडल की रुचि खास तौर पर देखने को मिली।

इस अवसर पर यूएई के प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन विशेषज्ञ एवं मिनिस्ट्री ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्म, यूएई से मोहम्मद अब्दुलहमीद एलनागर, टूरिज्म डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के डायरेक्टर मोहम्मद थियाब अलअहबाबी, भारत स्थित यूएई दूतावास के सीनियर इकोनॉमिक अफेयर्स स्पेशलिस्ट राशिद अमीरी और यूएई मंत्री कार्यालय के प्रोटोकॉल्स प्रिंसिपल एडमिनिस्ट्रेटिव इब्राहिम अलअलावी शामिल रहे।

भारत में यूएई के डेजिग्नेटेड ऐम्बेसेडर एच.ई. अब्दुल्लाह सैफ अल नुआइमी, डिवाइन मैजेस्टी हॉर्समैनशिप के दिलीप करण सिंह, यूएई एम्बेसी इन इंडिया की सीनियर इकोनॉमिक रिसर्चर दिव्या सिंघानिया, जेए रिसॉर्ट्स एंड होटल्स के सीईओ राल्फ पोर्सियानी और यूएई एम्बेसी इन इंडिया के सीनियर इकोनॉमिक रिसर्चर संदीप गुप्ता भी प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें ; चौमू के नीरज खंडेलवाल का ‘Everest’ कमाल

राजस्थान पोलो क्लब की ओर से मानद सचिव दिग्विजय सिंह और ज्वाइंट सेक्रेटरी विक्रमादित्य सिंह बरकाना ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। जयपुर में हुई यह मुलाकात राजस्थान की पर्यटन विरासत और पोलो संस्कृति को वैश्विक मंच से जोड़ने की संभावनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button