30 अक्टूबर को पर्दे पर उतरेगी ‘लव स्टोरी ऑफ अभिमन्यु’, प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता विशाल मोहन
हिंदी फिल्म ‘लव स्टोरी ऑफ अभिमन्यु’ की रिलीज से पहले अभिनेता विशाल मोहन जयपुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने फैकल्टी और विद्यार्थियों से फिल्म की कहानी, प्रेम की परिभाषा और किरदारों को लेकर चर्चा की। 30 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में वे मुस्लिम युवक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म प्रेम, भावनाओं और मानवीय रिश्तों के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाती है।
- आगामी 30 अक्टूबर को रिलीज होगी हिंदी फिल्म ‘लव स्टोरी ऑफ अभिमन्यु’।
- प्रमोशन के सिलसिले में महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे अभिनेता विशाल मोहन।
- विद्यार्थियों और फैकल्टी के साथ संवाद कर साझा किए फिल्म से जुड़े अनुभव।
‘Love Story of Abhimanyu’ will hit the screens on October 30th : फिल्मी पर्दे पर प्रेम की कहानी लेकर आ रहे अभिनेता विशाल मोहन मंगलवार दोपहर महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘लव स्टोरी ऑफ अभिमन्यु’ के प्रचार के दौरान विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों के साथ बातचीत की। फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें ; त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, सीएम के निर्देश पर ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान तेज
यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद के दौरान विशाल ने विद्यार्थियों से प्रेम की परिभाषा पूछी। वहीं, विद्यार्थियों ने भी उनसे उनके प्यार के सफर के बारे में सवाल किया। इस पर अभिनेता ने मुस्कुराते हुए कहा कि फिल्म ही उनका प्यार है।

विशाल मोहन ने बताया कि ‘लव स्टोरी ऑफ अभिमन्यु’ एक प्रेम कहानी है, जिसमें भावनाओं, संघर्ष और मानवीय रिश्तों को प्रमुखता से दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है, जो रिश्तों के विभिन्न पहलुओं को दर्शकों के सामने रखने का प्रयास करती है। फिल्म में विशाल एक मुस्लिम युवक की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म में विशाल मोहन के साथ प्रगति तिवारी, अंकित भदाना, सुविंदर विक्की, मानसी रावत और कुलदीप सिंह रावत सहित कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अंकित भदाना ने किया है, जबकि संदीप तोमर इसके निर्माता हैं।
यह भी पढ़ें ; बीसलपुर पेयजल योजना के तहत जल सप्लाई रहेगी सामान्य, जेडीए ने की आमजन से खास अपील
बातचीत के दौरान अभिनेता ने अभिनय के बारे में भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि किसी किरदार को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए उसके शब्दों के साथ भावनाओं को समझना और उन्हें अपने अभिनय में उतारना जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने फिटनेस को जीवन का अहम हिस्सा बताया और प्राकृतिक तरीकों से शरीर को स्वस्थ रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अचल गुलाटी और डॉ. सुधीर सचदेव ने भी अभिनेता से मुलाकात की।



