मोती डूंगरी गणेश जी को मिला परशुराम आगमन उत्सव का न्योता
विप्र फाउंडेशन की देशव्यापी देव आमंत्रण परिक्रमा के तहत जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को परशुराम आगमन उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। यह अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत देशभर में धार्मिक आयोजन होंगे और दिसंबर में अयोध्या से परशुराम कुंड तक रथयात्रा निकाली जाएगी।
- मोती डूंगरी गणेश मंदिर: भगवान गणेश को परशुराम आगमन उत्सव का न्योता दिया गया।
- विप्र फाउंडेशन: देशव्यापी देव आमंत्रण परिक्रमा 20 अक्टूबर तक चलेगी।
- परशुराम कुंड उत्सव: दिसंबर में अयोध्या से परशुराम कुंड तक रथयात्रा निकाली जाएगी।
Vishwa Brahmin Foundation Invites Ganesh Ji to Parshuram Festival : विप्र फाउंडेशन की देशव्यापी देव आमंत्रण परिक्रमा के तहत सोमवार को जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रथम पूज्य भगवान गणेश को परशुराम आगमन उत्सवों में पधारने का निमंत्रण दिया गया।
इस अभियान की शुरुआत रविवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से हुई थी। इसी कड़ी में जयपुर में धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विप्र फाउंडेशन जोन-1 जयपुर की ओर से किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
यह भी पढ़ें : वंडर सीमेंट में महेश सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
कार्यक्रम में जोन प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद अमन और विमलेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अजय पारीक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विप्र फाउंडेशन की देव आमंत्रण परिक्रमा 20 अक्टूबर तक देशभर में चलेगी। इसके बाद परशुराम आगमन उत्सवों के तहत कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर भारत-ग्रीस में बढ़ेगा सहयोग
कार्यक्रम के अनुसार, 4 से 24 दिसंबर तक अयोध्या से अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड तक रथयात्रा निकाली जाएगी। देश के 15 प्रमुख शहरों में परशुराम जागृति आयोजन होंगे। वहीं, गुवाहाटी में 17 से 23 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा और 13 से 15 जनवरी तक परशुराम कुंड में मेला एवं शिविर आयोजित किया जाएगा।
परशुराम कुंड में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा के लोकार्पण के साथ जयपुर के श्री परशुराम ज्ञानपीठ सहित ब्राह्मण समाज के दो ऐतिहासिक प्रकल्पों की पूर्णता के उपलक्ष्य में 14 मार्च को जयपुर में गोविंद आभार आयोजन प्रस्तावित है।



