मोदी सरकार ने अन्नदाता के सम्मान में गेहूँ एमएसपी बढ़ाकर 2,585 रुपये की

केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इस बार सरकारी खरीद के लिए किसान पंजीकरण में फार्मर आईडी अनिवार्य होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यवस्था को किसान हितैषी बनाने के निर्देश दिए हैं। किसानों से समय रहते आईडी बनवाने की अपील की गई है, ताकि पंजीकरण में परेशानी न हो।

  • गेहूँ एमएसपी अब बढ़ाकर 2,585 प्रति क्विंटल किया गया।
  • रबी विपणन सीजन 2027-28 में गेहूँ खरीद के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य।
  • भजनलाल सरकार ने दिए किसान-फ्रेंडली खरीद व्यवस्था बनाने के सख्त निर्देश।

Wheat MSP Set at 2,585, Farmer ID Required for Registration :  राजस्थान में रबी विपणन सीजन 2027-28 के दौरान गेहूं की सरकारी खरीद के लिए किसानों को पहले से तैयारी करनी होगी। केंद्र सरकार ने इस सीजन के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। वहीं, सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण में फार्मर आईडी अनिवार्य किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें ; दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, जयपुर में डार्क स्टोर की जांच

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नई प्रक्रिया लागू होने पर किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी दिशा में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें भू-प्रबंधन विभाग, एग्रीस्टैक पीएमयू और एनआईसी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में आगामी सीजन की गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पर चर्चा की गई। इसके बाद एनआईसी को खरीद पोर्टल में जरूरी बदलाव और प्रावधान करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसान फार्मर आईडी के आधार पर अपना पंजीकरण करा सकें।

किसानों के लिए जरूरी है Farmer ID

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे गेहूं खरीद का सीजन शुरू होने से पहले ही फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके लिए ई-मित्र केंद्र या अन्य उपलब्ध माध्यमों का सहारा लिया जा सकता है। समय रहते आईडी बन जाने से गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराते समय संभावित दिक्कतों से बचा जा सकेगा।

फार्मर आईडी केंद्र सरकार के एग्रीस्टैक डिजिटल प्लेटफॉर्म का हिस्सा है। इसके जरिए किसान की पहचान, भूमि रिकॉर्ड और फसल की बुवाई जैसी जानकारियों को एक डिजिटल रिकॉर्ड में व्यवस्थित किया जाता है। इसका उद्देश्य कृषि से जुड़े आंकड़ों को एकीकृत करना और सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है।

सरकारी खरीद में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

राज्य सरकार का मानना है कि एग्रीस्टैक के प्रभावी इस्तेमाल से किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और पंजीकरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। इससे कृषि उपज की सरकारी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में भी सहायता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें ; केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने पर फोकस

नई व्यवस्था के मद्देनजर किसानों के लिए बेहतर होगा कि वे खरीद पोर्टल पर पंजीकरण शुरू होने का इंतजार करने के बजाय पहले ही अपनी फार्मर आईडी तैयार करवा लें। इससे रबी सीजन में गेहूं बेचने की प्रक्रिया अधिक सहज हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button