सूर्य कुमार यादव ने खेली सबसे बड़ी पारी, 50 गेंदों पर ठोका शतक

मुंबई। विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई ने शानदार जीत हासिल की है। मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी में चार विकेट खोकर सबसे बड़ा और ऐतिहासिक स्कोर 457 रन बनाए। यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इसके अलावा 50 ओवर के इतिहास में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। पृथ्वी शॉ ने इस मैच में नाबाद 227 रनों की पारी खेली जो विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड संजू सैमसन (नाबाद 212) के नाम था।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में चुने गए सूर्यकुमार यादव ने भी पुडुचेरी के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली। यादव ने सिर्फ 50 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने 58 गेंदों पर 229 की स्ट्राइक रेट से 133 रनों की पारी खेली जिसमें 22 चौके और चार छक्के लगाए और सिर्फ 26 गेंदों में 120 रन जड़ दिया।