सुष्मिता देव ने ज्वॉइन की तृणमूल कांग्रेस, अभिषेक बनर्जी ने दिलाई सदस्यता: PHOTO

नई दिल्ली। महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुष्मिता देव कांग्रेस छोडऩे के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में यहां तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद का स्वागत किया।

तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”हम अपने तृणमूल परिवार में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता देव का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं! ममता शासन से प्रेरित होकर, वह आज हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन की उपस्थिति में हमारे साथ जुड़ी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अपना इस्तीफा भेजने वाली देव ने पार्टी छोडऩे का कोई कारण नहीं बताया है।