बिग बॉस ओटीटी 2 की होस्टिंग पर सस्पेंस

बिग बॉस ओटीटी 2
बिग बॉस ओटीटी 2

क्या करण जौहर की जगह सलमान ही करेंगे होस्ट?

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का पहला सीजन हिट साबित हुआ। इस शो को बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने होस्ट किया था। ऑडियंस को करण की होस्टिंग पसंद आई थी। अब एक बार फिर ‘बिग बॉस ओटीटी’ की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही ‘बिग बॉस ओटीटी’ का दूसरा सीजन आने वाला है। हालांकि, इस बार करण जौहर होस्ट नहीं होंगे।

बिग बॉस ओटीटी 2
बिग बॉस ओटीटी 2

इंडियन फोरम्स की रिपोर्ट की मानें तो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ को करण जौहर होस्ट नहीं करेंगे। इस सीजन के होस्ट बनेंगे लाखों फैंस के ऑल-टाइम फेवरेट सलमान खान, जिन्होंने ‘बिग बॉस’ के कई सीजन को होस्ट किया है. सलमान की होस्टिंग सालों से ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है। ‘बिग बॉस’ के सभी वीकेंड का वार सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, क्योंकि उसे सलमान होस्ट करते हैं। ऐसे में अगर खबरें सही हैं तो फैंस के लिए ये किसी बड़ी गुडन्यूज से कम नहीं है।

बिग बॉस ओटीटी के लिए किन कलाकारों को किया गया है अप्रोच?

खबरों के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी के लिए कई कलाकारों को अप्रोच किया गया है। इनमें जैद दरबार, रिया शंकर, शिवम शर्मा और राजीव सेन शामिल हैं। सभी इसे लेकर उत्साहित है। बिग बॉस ओटीटी में कई कलाकारों के भाग लेने की खबरें है। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित है। बिग बॉस में इसके पहले कई कलाकारों ने भाग लिया था। सभी को यह शो काफी पसंद आया था।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 का विनर कौन था?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन, मिलिंद गाबा और जीशान खान जैसे कलाकारों ने भाग लिया था। शमिता शेट्टी और राकेश बापट को इसी शो में प्यार हुआ था। हालांकि, शो से निकलने के बाद दोनों अलग हो गए थे। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। दोनों की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

बिग बॉस सीजन 17 को लेकर क्या जानकारी है?

इस बीच बिग बॉस सीजन 17 को लेकर कोई जानकारी नहीं है। बिग बॉस 16 में निमृत कौर अहलूवालिया, अंकित गुप्ता, प्रियंका चहर चौधरी और शालीन भनोट जैसे प्रतियोगी नजर आए थे। इस शो को एमसी स्टैन ने जीत लिया था। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। फैंस को लगता था कि असली विजेता प्रियंका चहर चौधरी थी। जबकि, कई लोगों ने अंत समय में वोटिंग कर एमसी स्टैन को विजयी बनाने की अपील की थी। इसके बावजूद प्रियंका चहर चौधरी ने हार स्वीकार कर ली।

यह भी पढ़ें : चाय पीने का शौक रखने वालों के लिए खास खबर