तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पॉम्बे मगुफुली का 61 साल की उम्र में निधन

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पॉम्बे मगुफुली का 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। राष्ट्रपति को कोरोना संक्रमण होने की अटकलों की बीच इस खबर की पुष्टी सरकार की तरफ से जारी एक बयान में की गई है।

27 फरवरी के बाद से राष्ट्रपति संडे चर्च सर्विसेज में हर हफ्ते होने वाली पब्लिक मीटिंग में नजर नहीं आए थे। सीएनएन के मुताबिक, तभी से उनके बीमार होने और विदेश में इलाज कराने की अटकलों को हवा दी जा रही थी।

मगुफुली 1995 में पहली बार चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे थे। 2010 तक उनकी राजनीतिक लोकप्रियता बढ़ गई। इसके बाद उन्हें तंजानिया के मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। उनकी तेज तर्रार राजनीति को देश में खूब पसंद किया गया। उनके काम करने के तरीके, सड़क निर्माण और उद्योगों में भ्रष्टचार के खिलाफ लड़ाई तंजानिया की जनता की लड़ाई बन गई थी। जनता उन्हें बुलडोजर नाम से पुकारती थी।