टाटा पावर ने कर्मचारियों के लिए मनाया, कार्यस्थल पर सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस

टाटा पावर,, tata power
टाटा पावर,, tata power

टाटा पावर कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपायों में वृद्धि करके इस वर्ष का ‘विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस’ मना रही है।

देश में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में, सरकारों, आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने वाले व्यवसायों, उनके कर्मचारियों और पूरे समाज को इस वैश्विक महामारी का सामना करने में कई बाधाएं आ रही हैं। काम की जगह पर पर्याप्त सुरक्षा और स्वास्थ्य उपाय बीमारी के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह उपाय कर्मचारियों के साथ-साथ पूरे समाज को बचा सकते हैं।

वर्तमान चुनौतीपूर्ण वातावरण में, काम के वातावरण को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने की आवश्यकता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए, टाटा पावर कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपायों में वृद्धि करके इस वर्ष का ‘विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस’ मना रही है।

टाटा पावर ने अपने सकारात्मक कार्यवाही कार्यक्रम के तहत Make & Gift a Mask campaign अर्थात मास्क बनाए और भेंट दे अभियान शुरू किया है।

टाटा पावर ने अपने सकारात्मक कार्यवाही कार्यक्रम के तहत Make & Gift a Mask campaign अर्थात मास्क बनाए और भेंट दे अभियान शुरू किया है। पूरे भारत में सभी टाटा पावर कर्मचारियों में रियूजरीसायकल-रिलीव (पुरानी चीजों को नया रूप देकर दोबारा इस्तेमाल करना) संकल्पना को बढ़ावा देना और कर्मचारी अपने हाथों से मास् स बनाए और उन्हें अपने आस-पड़ोस के जरुरतमंदों को भेंट करें इसलिए उन्हें प्रोत्साहित करना इस अभियान का उद्देश्य है।

कंपनी ने कर्मचारियों से आवाहन किया है कि वे मास्क बनाते समय एक डीआईवाई वीडियो बनाएं या अपने बनाए हुए मास्क का फोटो लें। इन मास् स को सुरक्षाकर्मियों, स जी विक्रेताओं, पुलिस अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस, दूध विक्रेताओं आदि को भेंट देने का अनुरोध किया गया है। इसके बाद, 28 अप्रेल से #Safetyduringlockdown प्रतियोगिता शुरू होगी जो दो सप्ताहों तक चलेगी।

फिलहाल स्थिति में सुरक्षित रहने के लिए लोग या उपाय कर रहे हैं यह दूसरों के साथ शेयर करने का अनुरोध इसमें किया गया है। वीडियो की एक सीरीज को टाटा पावर के सोशल मीडिया पेजेस पर प्रसारित किया जाएगा। पहले वीडियो में लोगों को घर पर या काम की जगहों पर सुरक्षा के कौनसे उपाय करने चाहिए वह बताया जाएगा।

टाटा पावर कर्मचारियों में रियूजरीसायकल-रिलीव संकल्पना को बढ़ावा देना इस अभियान का उद्देश्य

दूसरे वीडियो में लोग अपने घरों में सुरक्षित रह पाए इसलिए टाटा पावर के ऑपरेशंस टीम के कर्मचारी किस तरह से कड़े प्रयास कर रहे हैं वह दिखाया जाएगा। सप्ताह भर चलने वाला अभियान सभी टाटा पावर ऑपरेशनल साइट्स पर लाइव चलेगा। इसमें भाग लेने के लिए कर्मचारी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और लिं डइन सहित सभी सोशल मीडिया चैनलों पर भी इस अभियान का प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा, टाटा पावर के साइट्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को दो अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है, जो रोटेशनल शि ट्स में काम करते हैं और हर समय एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के सभी नियमों का पालन करते हैं। परियोजनाओं पर काम करने वाले कर्मचारियों को कॉर्पोरेट कर्मचारियों द्वारा सभी आवश्यक सहायता 24ङ्ग7 प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें-टाटा पावर ने इस तरह की किसानों की मदद, फल और सब्ज़ियां जमशेदपुर और झारखंड मंडियों में पहुंचाई

50 फीसदी वरिष्ठ प्रबंधन कर्मचारी अपने घरों और कार्यालयों से रोटेशन में काम कर रहे हैं। पावर इंजीनियरों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाती है और उनके आवास, यात्रा और भोजन का ध्यान रखा जाता है। इस तरह, टाटा पावर कंपनी अपने प्रत्येक कर्मचारी के स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है।

टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने कहा, हमने टाटा पावर में सुरक्षा और देखभाल इन दो प्रमुख मूल्यों का हमेशा पालन किया है। मौजूदा चुनौतीपूर्ण स्थिति में देश और हमारे समाज की मदद करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।