टाटा पावर के तकनीकी नवाचारों से ग्राहकों को मिले अच्छे सेवा अनुभव

टाटा पावर,, tata power
टाटा पावर,, tata power

टाटा पावर ने अपने उत्पादों और सेवाओं का विकास करते हुए ग्राहकों की वर्तमान जरुरतों को पूरा किए जाने के साथ ही उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाए यह मानक निश्चित किया है।

ग्राहकों को प्रदान किए जा रहे सेवा अनुभवों में लक्षणीय सुधार लाने में आधुनिक तकनीकी नवाचारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। खास कर आवश्यक सेवा उद्यमों में नई प्रौद्योगिकी बहुत ही आवश्यक होती है। भारत की सबसे बड़ी एकात्मिक ऊर्जा कंपनी टाटा पावर प्रौद्योगिकी में सुधार और नयी प्रौद्योगिकी का स्वीकार करने में हमेशा आगे रही है।

टाटा पावर ने अपने उत्पादों और सेवाओं का विकास करते हुए ग्राहकों की वर्तमान जरुरतों को पूरा किए जाने के साथ ही उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाए यह मानक निश्चित किया है। पिछले कुछ सालों से यह कंपनी अपनी सक्षम वितरण व्यवस्था के जरिए और रूकावट को कम से कम रखते हुए ग्राहकों को अखंडित ऊर्जा आपूर्ति करती आ रही है।
ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने में अग्रणी टाटा पावर ने उच्च तकनीकी आधुनिक हार्डवेयर डिवाइसेस पेश की हैं। इसमें स्मार्ट मीटर्स, वाई-फाई सक्षम मीटर्स भी शामिल हैं।

टाटा पावर प्रौद्योगिकी में सुधार और नयी प्रौद्योगिकी का स्वीकार करने में हमेशा आगे रही है।

इससे मीटर रीडिंग को डिजिटल तरीके से करना संभव हो रहा है। साथ ही नो यूअर इलेक्ट्रिीसिटी कंज प्शन जैसे ऐप पर आधारित ग्राहक इंटरफेस सेवाएं शुरू की गयी है। टाटा पावर ने अपने ग्राहकों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर सुरक्षित डिजिटल पेमेंट के विकल्प भी मुहैया किए हैं। टाटा पावर ने एक अनूठा डिजिटल प्लेटफार्म विकसित किया है, जिसमें जिओग्रफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम के उपयोग से ग्राहकों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

टाटा पावर ने उच्च तकनीकी आधुनिक हार्डवेयर डिवाइसेस पेश की हैं। इसमें स्मार्ट मीटर्स, वाई-फाई सक्षम मीटर्स भी शामिल हैं।

कंपनी के तकनीकी नवाचारों के बारे में टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने बताया, हमारे ग्राहकों का हित हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, हमारे इस सिद्धांत को इन सेवाओं में फिर से दोहराया गया है। तकनीकी नवाचारों में हम हमेशा से ही आगे रहे हैं और आगे चलकर भी ग्राहकों की सुविधा के लिए ऐसी कई सेवाएं लाकर हम उन्हें सरल, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाओं का अनुभव प्रदान करते रहेंगे।

टाटा पावर के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन विभाग के अध्यक्ष संजय बंगा ने बताया, हमारे ग्राहकों को हमारी सेवाएं अधिक तेजी से, सरलतापूर्वक और सुविधा से मिलती रहे इसलिए टाटा पावर में हम लगातार प्रयास करते रहते हैं। हम मानते हैं कि कोई भी ग्राहक सिर्फ उत्पाद नहीं चुनता बल्कि उत्पाद के साथ दी जाने वाली सेवाएं भी उनके लिए काफी मायने रखती हैं।

हम गर्व से कह सकते हैं कि मानवीय संबंधों को महत्वपूर्ण मानने वाली हमारी कंपनी उच्च तकनीकी आधुनिकतम सेवाओं के जरिए ग्राहकों को अच्छे अनुभव प्रदान कर रही है और इसीलिए अन्य कंपनियों की अपेक्षा हमारी अलग पहचान बनी है।

एसएमआरडी और डब्ल्यूएमआईयू से ग्राहकों को मीटर रीडिंग और बिल प्राप्त करने में मदद मिलती है। साथ ही टाटा पावर ने शुरू की गयी नो यूअर इलेक्ट्रिीसिटी कंजम्प्शन ऐप, वॉइसबोट टीना व्हाट्सअप और माइक्रोसॉ ट कैज़ाला सेवाओं से ग्राहक अपने घरों में बिजली के इस्तेमाल पर निगरानी रखने का व्यापक अनुभव ले सकते हैं। टाटा पावर ने इस अनूठी सेवा के जरिए अपने ग्राहकों को बिजली के इस्तेमाल पर निगरानी रखने की सुविधा मुहैया की है।