प्रदेश में सूर्यदेव का रौद्र रूप दिखना शुरू, फलौदी में 43 और जयपुर में 40 डिग्री पर पहुंचा तापमान

राजस्थान में सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। मंगलवार दोपहर तक प्रदेश के 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया तो फलौदी में 43 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा भी लांघ गया। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 शहरी क्षेत्रों के तापमान की जानकारी दी है, जिसमें 15 में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सर्वाधिक पारा फलौदी में है, जहां पिछले चौबीस घंटे में 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। फलौदी न्यूनतम तापमान में भी पीछे नहीं है, यानी रात में भी यहां पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी जयपुर में अधिकतम पारा अब 40 डिग्री सेल्सियस

राजधानी जयपुर में भी अधिकतम पारा अब 40 डिग्री सेल्सियस के पार है तो न्यूनतम पारा भी 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। गणगौर का उत्सव एक प्रमुख त्योहारों में से एक है।

लेकिन यहां तेज धूप और कोरोना महामारी के बढ़ते आंकड़ों की वजह से बाजार में सड़कें सुनी नजर आ रही हैं। इसके बाद भी परिजनों का पेट पालने के लिए महिलाएं तपती धूप में सामान बेचने के लिए सड़कों पर बैठी नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा-बीजेपी और आरएसएस गांधीजी की तरह पंडित नेहरू को भी अपना लेंगे