भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिखा राजस्थान का दबदबा

वसुंधरा राजे बनी रहेंगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

गजेंद्र सिंह शेखावत सहित चार बड़े चेहरे शामिल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में घोषणा की है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी में कुल 80 सदस्य मनोनीत किए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवम् राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी एक्जीक्यूटिव कमेटी की घोषणा की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित इसमें कुल 80 सदस्य मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा करीब पचास आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए गए हैं। वहीं इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान से भी बड़े चेहरों को शामिल किया गया है जिसमें केंद्रीय मंत्री और जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद ओम प्रकाश माथुर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ओर सांसद जसकोर मीणा प्रमुख हैं। वहीं इस सब के बीच एक नाम बड़ा चौंकाने वाला है जो वसुंधरा राजे का है। राजे को कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर बरकरार रखा गया है यानि वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी रहेंगी।

पीएम मोदी, आडवाणी, राजनाथ और अमित शाह पहले से मौजूद

file photo

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीयूष गोयल समेत 80 सदस्य शामिल हैं। इनके अलावा 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्य भी शामिल हैं।

मेनका और वरुण को दिखाया बाहर का रास्ता, मिथुन की एंट्री

इस बार मेनका गांधी और वरुण गांधी को शामिल नहीं किया गया है। विनय कटियार को भी जगह नहीं दी गई है। वहीं, डेढ़ साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और बंगाल चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल मिथुन चक्रवर्ती को भी इसमें जगह दी गई है।

राजस्थान से गजेन्द्र सिंह शेखावत और ओम माथुर सहित बड़े चेहरे शामिल

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान से भी चार बड़े चेहरे शामिल किये गये हैं। जिसमें जोधपुर से सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और सांसद ओम प्रकाश माथुर और सांसद जसकोर मीणा को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं अरुण चतुर्वेदी को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है, वसुंधरा राजे बीजेपी उपाध्यक्ष बनी रहेंगी, अलका गुर्जर बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव बनी रहेंगी , राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बीजेपी के प्रवक्ता बने रहेंगे।