साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मर्ई को, भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण दिखेगा

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को है, ये ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा, जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह दुनिया भर के कई देशों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण ही दिखेगा।

हमारे देश में किसी भी ग्रहण के 9 घंटे पहले से ही सूतक काल माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम करने की सलाह नहीं दी जाती है।

26 मई को पडऩे वाला चंद्र ग्रहण भारत में उपच्छाया ग्रहण की तरह दिखेगा, जिसके चलते सूतक काल मान्य नहीं होगा।

ज्योतिष के मुताबिक सिर्फ उन्हीं ग्रहणों का धार्मिक महत्व होता है, जिन्हें खुली आंखों से देखा जा सके। उपच्छाया चंद्र ग्रहण को देखने के लिए खास सोलर फिल्टर वाले चश्मों की जरूरत होती है।

समय और दिन ग्रहण का

साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 दिन बुधवार को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा, जो शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण कुल 5 घंटे के लिए होगा।

वास्तविक चंद्र ग्रहण आखिर कब होता है

विज्ञान के मुताबिक जिस वक्त सूरज और चांद के बीच धरती आ जाती है और सूरज की रोशनी चांद पर नहीं पड़ती, तब उस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

यह भी पढ़ें-मोती डूंगरी मंदिर प्रबंधन ने जिला प्रशासन को जरूरतमंदों के लिए सौंपी खाद्य सामग्री