छठ की खुशियां मातम में बदली, प्रसाद बनाते वक्त सिलेंडर फटा

औरंगाबाद में सिलेंडर फटा
औरंगाबाद में सिलेंडर फटा

30 जने बुरी तरह जख्मी, बचाने आए पुलिस वाले भी चपेट में आए

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी समेत 30 जख्मी हो गए। 21 से ज्यादा लोग 70 प्रतिशत से ज्यादा जले हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार की रात 2.30 बजे हुआ। नगर थानाक्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले के वार्ड संख्या 24 में अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पूजा चल रही थी। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे थे। तभी अचानक गैस रिसने से आग लग गई। इसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। इस बीच गश्त कर रही पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। आग बुझाने के लिए जैसे ही पुलिस वालों ने सिलेंडर पर पानी डाला उसमें ब्लास्ट हो गया।

चश्मदीद ने बताया, अचानक हुआ ब्लास्ट

औरंगाबाद में सिलेंडर फटा
औरंगाबाद में सिलेंडर फटा

घर के मालिक अनिल गोस्वामी ने बताया कि रात में हम छत पर थे। मेरी पत्नी छठ पूजा का प्रसाद बना रही थी। हल्ला हुआ कि गैस लीकेज हो रही है। हम जैसे ही नीचे आए तब तक आग लग चुकी थी। थोड़ी देर में सिलेंडर में तेज धमाका हो गया। हादसे में घायल पुलिस जवान मोहम्मद मुअज्जम ने बताया कि वो रात की गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि वार्ड संख्या 24 में आग लगी है। वे तुरंत उस मोहल्ले की ओर निकले। पहुंचकर देखा तो आग लगी हुई थी। एक पानी के पाइप से जैसे ही आग बुझाने की कोशिश की तो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। मोहम्मद मुअज्जम भी इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

औरंगाबाद में सिलेंडर फटा
औरंगाबाद में सिलेंडर फटा

घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती लोगों का चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। इसके बाद लोग स्थिति अनुसार अपने अपने मरीज को इधर-उधर आसपास के निजी अस्पताल एवं गंभीर हालत देखते हुए बाहर ले गए। वहीं, सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा 10 घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

औरंगाबाद में सिलेंडर फटा

औरंगाबाद में सिलेंडर फटायह भी पढ़ें : छठ पूजा में इन फलों को रखना ना भूलें