होली के रंग में चढ़ गया भांग का नशा, इन टिप्स से उतार सकते है आप अपने भांग का नशा

होली का भारत में बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार पर आपस में एक-दूसर के रंग लगाकर बधाई दी जाती है। खुशी के मौके पर हर कोई झूमना, नाचना और गाना चाहता है।

ऐसे मे कुछ लोग त्यौहार का नशा और ज्यादा बढ़ाने के लिए ठंडाई भांग मिला देते हैं। भांग एक ऐसे नशे की चीज है, जिसका असर हर किसी पर अलग-अलग पड़ता है। कुछ लोग भांग पीने के बाद काफी ज्यादा खुश होते हैं।

वहीं कुछ लोग भांग का नशा चढऩे पर काफी लंबे समय तक सोए रहते हैं। साथ ही कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपने आसपास अलग-अलग चीजों को महसूस करते हैं। इसलिए भांग के नशे को कई लोग सही नहीं मानते हैं।

लेकिन होली में इसे शिवा का प्रसाद समझकर गटक जाते हैं। भांग का नशा असर ज्यादा हो जाए, तो इसे उतारना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि होली के मौके पर भांग से दूरी बनाकर रखें।

जाने कैसे भांग के नशे को उतारने के लिए क्या किया जाए?

भांग के नशे का उतारने के लिए करे इमली का सेवन

भांग का नशा उतारने के लिए आप इमली का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 30 ग्राम पकी हुई इमली लें। इसे 250 एमएल पानी में भिगोकर रखें। कुछ देर बाद इसे मथकर छाल लें। अब इसमें 30 ग्राम गुड़ मिलाएं और पानी में घोलकर पी जाएं। इससे आपका नशा जल्दी उतार जाएगा।

भांग के नशे में मीठी चीजों से रहे दूर

भांग के नशे से प्रभावित व्यक्ति को मीठी चीजों से या फिर हैवी डाइट से दूर रखें। इससे भांग का नशा चढ़ सकता है। दरअसल, शुगर हमारे शरीर में नशे के केमिकल्स को उत्तेजित करता है, जिससे नशा बढऩे की संभावना बढ़ जाती है।

नशे को उतारने के लिए सरसों का तेल भी है लाभदायक

खाने की चीजों के अलावा सरसों तेल से भी भांग का नशा उतर सकता है। अगर व्यक्ति ने बहुत
ही ज्यादा भांग पी ली है और वह बेहोश हो चुका है। तो ऐसी स्थिति में नशा उतारने के लिए कुछ खिलाना संभव नहीं होता है।

इसलिए इस स्थिति में आप सरसों तेल का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए सरसों तेल को हल्का सा गर्म करें। इस तेल को प्रभावित व्यक्ति के 1-2 बूंद गुनगुना तेल कान में डालें। इससे व्यक्ति को होश आ जाएगा।

यह भी पढ़ें-अलसी आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी है लाभकारी, कैस करे स्वादिष्ट स्नैक्स, जानें