महापौर ने जगतपुरा जोन में पार्षदों की समस्याऐं सुनकर मौके पर समाधान करवाया

जयपुर। महापौर नगर निगम ग्रेटर जयपुर शील धाभाई ने बुधवार को जगतपुरा जोन कार्यालय में क्षेत्र के पार्षदों के साथ संवाद किया और जनता से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से तत्काल समाधान भी करवाया।

पार्षदों द्वारा कुछ स्थानों पर फैरो कवर लगवाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के वाहनों की संख्या में इजाफा करवाने सहित विभिन्न मुद्दे महापौर के समक्ष रखे गये। इस पर महापौर ने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल समस्या समाधान के निर्देष दिये।

इसके अतिरिक्त जगतपुरा क्षेत्र की सीवर समस्या के स्थाई समाधान के लिये निगम और जेडीए के अधिकारियों की संयुक्त बैठक शीघ्र करवाने का आष्वासन महापौर ने पार्षदों को दिया। इसके साथ ही महापौर ने सभी पार्षदों को आष्वस्त किया कि दिपावली से पूर्व सभी वार्डो में पर्याप्त लाईटें लगवाई जायेगी।

इस दौरान चैयरमेन विनोद चौधरी, अभय पुरोहित, रामस्वरूप मीणा, पार्षद रेखा करोल, छोटूराम टेलर सहित क्षेत्र के अन्य पार्षद, जोन उपायुक्त ममता नागर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-बायतु सीएचसी में अब ऑपरेशन की सुविधा शुरू