दाद की समस्या : बारिश में क्यों बढ़ जाती है?

दाद

आप शिकार तो नहीं, हम दिलाएंगे दाद से छुटकारा

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है यानी चिपचिपाहट। आम तौर पर इस मौसम में खाज-खुजली की संभावना अधिक बढ़ जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा समस्या दाद की समस्या की होती है। अधिक पसीना आने के कारण दाद होने की संभावना सबसे अधिक होती है। यह एक प्रकार की एलर्जी है, जिसका समय पर इलाज नहीं मिले तो इसके पूरे शरीर में फैलने का खतरा बढ़ जाता है। एक जगह अधिक समय तक बैठे रहने या साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने के कारण भी दाद हो जाते हैं। आप हम आपको दाद ठीक करने के रामबाढ़ उपाय बता रहे हैं। दाद को देसी नुस्खों से घर पर भी ठीक किया जा सकता है।

शरीर पर दाद होने के लक्षण

शरीर पर लाल रंग के चकते होना, उनमें मीठी खुजली चलना दाद होने के संकेत हैं। दाद में रात में अधिक खुजली चलती है। ये अक्सर गोल आकृति के दिखाई देते हैं। यदि आपको ऐसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए चिकित्सक की सलाह लें। दाद का आयुर्वेदिक इलाज भी काफी कारगर है।

दाद होने के कारण

हालांकि दाद किसी भी मौसम में हो सकता है, लेकिन बारिश के मौसम मेंं इसके होने की संभावना रहती है। अंगे्रजी में इसे फंगल इंफेक्शन के नाम भी जाना जाता है। मूलत: दो प्रकार के दाद होते हैं। सूखा दाद, गीला दाद।
सूखे दाद में काफी खुजली चलती है। खुजलाने पर इसकी बॉर्डर गहरे लाल रंग की हो जाती है। खुजलाने की वजह से यह तेजी से बढ़ता है। वहीं गीला दाद हल्की नमी लिए हुए होता है। खुजलाने पर यह भी गहरा लाल हो जाता है। इसमें पस बनने का खतरा होता है, इसलिए इसकी देखभाल के साथ समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है।

यदि ये लक्षण हैं तो देर मत कीजिए…

  • शरीर पर मीठी-मीठी खुजली चलना
  • गोल घेरे होना
  • गहरे लाल चकते बनना
  • रात्रि के समय अधिक खुजली चलना

इनसे रखें बचाव


-यदि आप दाद से बचाव चाहते हैं तो सबसे पहले किसी भी तरह के शैम्पू या साबुन का इस्तेमाल नहीं करें। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो पूरा शरीर में दाद हो जाएंगे।
-ऐसे स्थान पर बैठे जहां आपको पसीना कम से कम आए।
-ज्यादा से ज्यादा खुली हवा में रहने का प्रयास करें।
-साफ-सफाई का ध्यान रखें।
-अपनी तौलिया अलग रखें। इसे किसी को भी ना दें।
-सूती और ढीले कपड़े पहनें।
-यदि गुप्तांग के आसपास दाद हुए हैं तो अंडरवीयर पहनने से बचेंं।
-तैल से बनी चीजें खाने से बचें।
-एक जगह ज्यादा देर बैठकर काम ना करें इससे आपके पसीना जल्दी बनेगा।

नारियल तेल और कर्पूर का करें इस्तेमाल

यदि आपको दाद हो गया है तो इसे ठीक करने के लिए आप नारियल तैल का इस्तेमाल करें। इसे और कारगर बनाने के लिए तैल में कर्पूर मिला लें। इसे लगाने से कुछ ही दिन में दाद ठीक होने लगेगा।

नीम का तैल लगाएं

नीम का तैल अक्सर खाज-खुजली में काम आता है। दाद में भी वह रामबाढ़ साबित हुआ है। इसलिए दाद पर नीम के तेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको एक कटोरी लेनी है। एक कर्पूर की डली पीसकर कटोरी में रख लें। कटोरी में थोड़ी मात्रा में नीम का तैल डाल कर उसे हिला लें। इसके बाद थोड़ी मात्रा में डिटॉल डालनी है। ध्यान रहें डिटॉल ज्यादा न डल जाए। यदि ऐसा हुआ तो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इस मिश्रण को दाद वाले स्थान पर लगाएं।

यह भी पढ़ें : राखी सावंत से मिलने नहीं पहुंचा बॉयफ्रेंड दुर्रानी