ईद के लिए परफेक्ट हैं मृणाल ठाकुर के ये आउटफिट

ईद
ईद

एक्ट्रेस से मेकअप के भी लें टिप्स

रमजान का पाक महीने को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। पूरे रमजान भर लोगों ने रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की है। इस पाक महीने खत्म होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद को खुशियों का त्योहार कहा जाता है। इस दिन लोग मिठाईयां खाते हैं, तरह-तरह के पकवान घर में बनाते हैं। इसके साथ ही इस दिन एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देने का भी रिवाज होता है। ऐसे में नए-नए कपड़े भी खरीदे जाते हैं।

लडक़े को साधारण से कुर्ते और पजामे पहन लेते हैं, पर लड़कियों के लिए अपने आउटफिट का चयन करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप ईद पर तैयार हो सकती हैं। एक्ट्रेस से आप आउटफिट के साथ-साथ मेकअप के टिप्स भी ले सकती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको एक्ट्रेस के बेस्ट एथनिक लुक्स दिखाते हैं।

पेस्टल शेड का अनारकली

ईद
ईद

आप अपने लिए ईद पर पेस्टल रंग का फ्लोरल सूट पसंद कर सकती हैं। गर्मियों के मौसम के हिसाब से ये आपका परफेक्ट आउटफिट बन सकता है। इसके साथ न्यूड मेकअप काफी परफेक्ट लगेगा। इसके साथ कानों में हैवी झुमके जरूर पहनें।

कढ़ाईदार सूट

ईद
ईद

इस तरह का सलवार सूट काफी क्लासी लगता है। ईद के लिए आप पेस्टल ब्लू कलर का सलवार सूट पसंद कर सकती हैं। ऐसे सूट के साथ कानों में केवल ईयररिंग्स कैरी करना सही लगता है। माथे पर बिंदी और लाइट मेकअप इसके साथ परफेक्ट लगेगा।

ग्रीन रंग का शरारा

ईद
ईद

हरा रंग हर त्योहार में काफी अच्छा लगता है। ईद के दिन आप हरे रंग का ऐसा शरारा ले सकती हैं। इसके साथ भी मेकअप काफी लाइट ही अच्छा लगता है।

शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा

ईद
ईद

ये देखने में काफी क्लासी लगता है। अगर आप चाहें तो अपने लुक को क्लासी एलिगेंट बनाने के लिए इस तरह का शरारा पहन सकती हैं। इसके साथ लाइट पिंक रंग का मेकअप काफी सही लगेगा।

ट्राई कर सकती हैं ऐसा थ्री-पीस

अगर आप टिपिकल एथनिक नहीं पहनना चाहती हैं तो ऐसा थ्री पीस आपके लुक को और ज्यादा निखार देगा। गले में हल्का सा नेकपीस पहनते हुए इस आउटफिट के साथ भी हल्का मेकअप ही बेस्ट लगेगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय का झटका